उत्तराखंड में राजस्थान के पर्यटकों के साथ बड़ा हादसा, दो की मौत, चार घायल रामगंजमंडी में शोक की लहर
पिथौरागढ़
: उत्तराखंड के सीमांत जिले पिथौरागढ़ से बड़ी खबर सामने आई है. धारचूला तहसील मुख्यालय से करीब 42 किमी दूर पंपाबे नाम की जगह पर पर्यटकों की बोलेरो गाड़ी के ऊपर चट्टान गिर गई. इस हादसे में बोलेरो में बैठे ड्राइवर समेत दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. कार सवार सभी पर्यटक राजस्थान से घूमने आए थे.
घायलों को तत्काल उप जिला चिकित्सालय धारचूला लाया गया था. पत्थर गिरने से बोलेरो कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई है. बताया जा रहा है कि बोलेरो सवार सभी लोग पंचाचूली बेस से वापस लौट रहे थे. जानकारी के अनुसार राजस्थान के कोटा (रामगंज मंडी) से एक ही परिवार के 9 चचेरे भाई-बहन (3 बहनें और 5 भाई) उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में घूमने आए थे. अपनी यात्रा के पहले चरण में इन सभी श्रद्धालुओं ने आदि कैलाश और ओम पर्वत के पवित्र दर्शन किए थे.
![]()
दारमा घाटी घूमने के बाद शुक्रवार को वापसी: आदि कैलाश के दर्शन करने के बाद यह परिवार गुरुवार को दारमा घाटी में स्थित प्रसिद्ध पंचाचूली बेस कैंप घूमने गया था. शुक्रवार को पंचाचूली से अपनी बोलेरो कार द्वारा वापस लौटते समय दोपहर करीब 1:30 बजे यह भीषण हादसा है।

पिथौरागढ़: उत्तराखंड के सीमांत जिले पिथौरागढ़ से बड़ी खबर सामने आई है. धारचूला तहसील मुख्यालय से करीब 42 किमी दूर पंपाबे नाम की जगह पर पर्यटकों की बोलेरो गाड़ी के ऊपर चट्टान गिर गई. इस हादसे में बोलेरो में बैठे ड्राइवर समेत दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. कार सवार सभी पर्यटक राजस्थान से घूमने आए थे.
घायलों को तत्काल उप जिला चिकित्सालय धारचूला लाया जा रहा है. पत्थर गिरने से बोलेरो कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई है. बताया जा रहा है कि बोलेरो सवार सभी लोग पंचाचूली बेस से वापस लौट रहे थे. जानकारी के अनुसार राजस्थान के कोटा (रामगंज मंडी) से एक ही परिवार के 9 चचेरे भाई-बहन (3 बहनें और 5 भाई) उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में घूमने आए थे. अपनी यात्रा के पहले चरण में इन सभी श्रद्धालुओं ने आदि कैलाश और ओम पर्वत के पवित्र दर्शन किए थे.
दारमा घाटी घूमने के बाद शुक्रवार को वापसी: आदि कैलाश के दर्शन करने के बाद यह परिवार गुरुवार को दारमा घाटी में स्थित प्रसिद्ध पंचाचूली बेस कैंप घूमने गया था. शुक्रवार को पंचाचूली से अपनी बोलेरो कार द्वारा वापस लौटते समय दोपहर करीब 1:30 बजे यह भीषण हादसा हुआ.
पंपाबे के पास कार के अगले हिस्से पर गिरा विशाल बोल्डर:
धारचूला से करीब 42 किलोमीटर दूर पंपाबे में पहाड़ी से अचानक एक विशाल बोल्डर (चट्टान) भरभराकर नीचे आ गिरा. बोल्डर सीधे चलती बोलेरो कार के अगले हिस्से (फ्रंट) पर गिरा, जिससे गाड़ी का अगला हिस्सा पूरी तरह पिचक गया और कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. कार के अगले हिस्से पर चट्टान गिरने के कारण अगली सीटों पर बैठे दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि पीछे बैठ परिवार के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.
हादसा में मरने वाले लोगों के नाम:
सुरेन्द्र गर्ब्याल उम्र 50 पुत्र किशन सिंह निवासी गर्ब्यांग, थाना धारचूला पिथौरागढ़ (चालक).केशव खंडेलवाल उम्र 15 वर्ष पुत्र अजेंद्र सिंह निवासी रामगंज मंडी जिला कोटा, राजस्थान.
घायलों के नाम:
ऋषभ खंडेलवाल उम्र 30 वर्ष पुत्र मुकेश खंडेलवाल कोटा राजस्थान.राघव खंडेलवाल उम्र 17वर्ष पुत्र बृजेश खंडेलवालरुणि खंडेलवाल उम्र 26 वर्ष पुत्र दिनेश खंडेलवालआयुष खंडेलवाल उम्र 24 वर्ष पुत्र गजेन्द्र खंडेलवाल निवासी
पिथौरागढ़ जिलाधिकारी आशीष कुमार भटगाई ने बताया कि सीमांत व दुर्गम क्षेत्रों में यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के अलावा दारमा व व्यास घाटी क्षेत्रों में कार्यरत संबंधित कार्यदायी संस्थाओं को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं.
जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि यात्रियों व स्थानीय नागरिकों के सुरक्षित आवागमन को सुनिश्चित करने के लिए सभी चिन्हित डेंजर जोन पर तत्काल प्रभाव से सायरन की व्यवस्था की जाए, ताकि भूस्खलन, पत्थर गिरने अथवा अन्य संभावित खतरों की स्थिति में लोगों को समय रहते सतर्क किया जा सके.
उन्होंने बीआरओ के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी संवेदनशील व जोखिम वाले स्थलों का स्पष्ट चिह्नीकरण किया जाए. वहां पर्याप्त संख्या में चेतावनी संकेतक (साइन बोर्ड) स्थापित किए जाएं. इन बोर्डों पर खतरे संबंधी जानकारी स्पष्ट रूप से अंकित की जाए, जिससे यात्रियों को मार्ग की स्थिति व संभावित जोखिमों की पूर्व जानकारी मिल सके.
