आज तक रुपया इतना नहीं गिरा जितना इंसान रूपों के लिए गिरता है सुनील सागर महाराज

धर्म

आज तक रुपया इतना नहीं गिरा जितना इंसान रूपों के लिए गिरता है सुनील सागर महाराज
किशनगढ़
परम पूज्य आचार्य श्री 108 सुनील सागर महाराज ने 10 लक्षण पर्व के छठवें दिन उत्तम संयम धर्म पर मंगल प्रवचन देते हुए बताया कि आज तक रुपया इतना नहीं गिरा जितना इंसान रुपए के लिए गिरता है। जिन लोगों ने हजारों क्विंटल सोना इकट्ठा कर लिया, यह भी आज भूखे हैं। जिंदगी में ख्वाहिशे इतनी पालो जितनी पूरी हो सके। संयम धर्म सिखाता है कि ख्वाहिशे पर नियंत्रण करना चाहिए।

 

आचार्य श्री ने कहा कि इच्छाएं तो रावण की भी पूरी नहीं हुई। संसार में पेट सबका भरता है लेकिन पेटी आज तक किसी की नहीं भरी। अगर आप दृढ़ संयमी है तभी आप सुरक्षित रहेंगे। प्रज्ञावान लोग सही मार्ग पर चलते हैं। और और शील संयम की सुरक्षा करते हैं। संसार में मर्यादित, संयमित, मजबूत होने पर ही सुरक्षित रह सकते हैं। 6 कार्यों की जीव की रक्षा करो। धरती पर सब जीवों और जानवरों का रहना जरूरी है।

 

 

 

आचार्य श्री ने कहा कि संयम से बंधी जिंदगी और धागे से बंधी हुई सुई कभी खोटी नहीं है, इसलिए संयम को जीवन में बांधकर रखना चाहिए। गुरु के हाथों किसी के जीवन पर संयम के

 

 

 

हस्ताक्षर हो जाएं तो उसे इंसान की कभी कीमत कम नहीं होती। जीवन का अगर संतुलन बिगड़े तो सर्वनाश होता है। मन संभल जाएगा तो वचन संभल जाएगा। वचन संभल जाएगा तो काय संभल जाएगा। हर पल संयम, समझदारी रखनी चाहिए।

संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *