आर्यिका सुप्रज्ञमति माताजी ससंघ का हुआ मंगल प्रवेश
बड़वानी
बड़वानी में आचार्यश्री 108 आदिसागर जी अंकलीकर महाराज की मूल परम्परा के आचार्य श्री 108 महावीर कीर्ति जी, महाराज तपस्वी सम्राट आचार्य श्री 108सन्मति सागर जी महाराज के शिष्य चतुर्थ पट्टाचार्य 108श्री सुनील सागर जी महाराज की शिष्या आर्यिका 105 श्री सुप्रज्ञ मति जी माताजी संघस्थ आर्यिका105 अनघ मति जी माताजी और क्षुल्लिका 205संभव मति जी माताजी का आज प्रातः राजघाट रोड से बड़वानी में मंगल प्रवेश हुआ ,आर्यिका माताजी का मंगल चातुर्मास खेरवाड़ा राजस्थान में हुआ था जहां से पद विहार करते हुए गुजरात के बड़ौदा,पावागढ़ से बड़वानी पधारी है।
कल का रात्रि विश्राम धार जिले के कड़माल ग्राम में हुआ था, प्रातः समाज जन बड़ी ही धूम धाम और भक्ति भाव से महिला पुरुष और युवा माताजी के साथ पद विहार में शामिल हुए और माताजी के पाद प्रक्षालन श्रीफल भेंट कर नगर में मंगल प्रवेश कराया ,दिगम्बर जैन मंदिर पहुंच कर माताजी ने मंदिर में विराजित भगवान के दर्शन किए और पूज्य माताजी के मुखारविन्द से शांति धारा सम्पन्न हुई,

माताजी ने धर्म सभा में कहा कि एक बार एक गाँव में मुनादी करवाई कि सभी जन अपने अपने घरों को रात में खुला रखे रात को राजा आयेंगे और रत्न लुटाएंगे ,सभी ने एक दो दिन घर के दरवाजे खुले रखे पर कोई नहीं आया और ना ही रत्न लुटाये तो कुछ लोगों ने दरवाजे बंद कर दिए और सो गये किन्तु कुछ लोगों ने दरवाजे खुले रखे और जागते रहे और एक दिन राजा आए रत्न लुटा कर चले गए जो जाग रहे थे और जिनके घर खुले थे उनको रत्न मिल गए और जिन्होंने दरवाजे बंद कर लिए थे और सो गए थे वे रत्न पाने से वंचित रह गए उन्हें पछतावा हुआ उसी प्रकार जिसे गुरु का सानिध्य चाहिए वो सब जल्दी आ जाते है और आगये और जिनको सानिध्य और दर्शन नहीं मिला वो घर पर ही रह गए ।आगे आर्यिका माता जी ने कहा कि संपूर्ण निमाड़ वालो का सौभाग्य है कि इस सिद्ध भूमि बावनगजा के पास निवास करते हो और इस सिद्ध भूमि जहां से करोड़ो मुनियों ने मोक्ष को प्राप्त किया है जिसका की कण कण पावन है और इस सिद्ध भूमि पर कई साधु संतों के पावन चरण पड़ते है और आवागमन होता रहता है,निमाड़ वासियो को सप्ताह में एक बार और बड़वानी वासियों को दिन में एक बार सिद्ध भूमि पर दर्शन करने जाना ही चाहिए ,आगामी 19 जून को आर्यिका संघ के सानिध्य में श्रुत पंचमी पर्व मनाया जाएगा ।
दीपक जैन प्रधान धामनोद से प्राप्त जानकारी संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312
