श्रद्धा और सम्यक ज्ञान धर्म की सच्ची नींवः स्वस्तिभूषण

धर्म

श्रद्धा और सम्यक ज्ञान धर्म की सच्ची नींवः स्वस्तिभूषण 

 

कोटा। 

श्री बालिता दिगम्बर जैन मंदिर कुन्हाड़ी में आयोजित धर्मसभा में भारत गौरव गणिनी आर्यिका 105स्वस्तिभूषण माताजी ने कहा कि धर्म जीवन की आधारशिला है और श्रद्धा उसकी जड़। श्रद्धा जितनी दृढ़ होगी, धर्म उतना ही अधिक फलित होगा।

 

 

 

उन्होंने कहा कि श्रद्धा के साथ सम्यक ज्ञान का होना भी आवश्यक है। आत्मा और परमात्मा के वास्तविक स्वरूप का ज्ञान श्रद्धा को स्थिरता प्रदान करता है। श्रद्धा के बिना ज्ञान और ज्ञान के बिना श्रद्धा अधूरी है। आर्यिका माताजी ने कहा कि आत्मकल्याण का मार्ग प्रशस्त करते हैं।

       

इससे पूर्व शिक्षा की काशी कोटा में परम् विदुषी परम पूज्या भारत गौरव तीर्थ संवर्धिका स्वस्तिधाम प्रणेत्री परम् विदुषी लेखिका गणिनी आर्यिका 105 श्री स्वस्तिभूषण माताजी ने संघ सहित प्रातः 5:15 बजे रिद्धि सिद्धि नगर से मंगल विहार श्री 1008 पद्मप्रभु दिगम्बर मन्दिर बालिता रोड के लिए हुआ। 

Advertisement for Sudha Amrit mustard oil showing metal tin and assorted bottles (5 L, 2 L, 1 L, 500 ml, 200 ml) with 100% pure claim and contact number 9602091568.Smiling man in plaid shirt with folded arms beside a sunset mountain scene and inspirational text in Hindi/ Punjabi on the right.

 

   यहां पहुंचने पर गुरु मा की भव्य एवं ऐतिहासिक आगवानी की गई एवम गुरु मा का पद प्रक्षालन किया गया। जिनालय दर्शन उपरान्त परम् पूज्य माता जी ससंघ के मंगल सानिध्य में समाज के श्रावक जन ने प्राचीन जिन प्रतिमाओं के अभिषेक किये एवं शांतिधारा की।

Hindi advertisement poster with bold red headline and black subheading about a snack, set against a warm orange sunrise background with silhouettes of people walking; inset image shows bowls of assorted fried snacks in trays at the bottom right.Colorful poster advertising a print gallery with Buddha imagery, circular frames, a large printer image, and contact info for Naveen Jain.

 

      उसके बाद धर्मसभा में गुरु माँ को शास्त्र भेंट किए गए इसी कड़ी में दिनांक 19 – 21 जून 2026 को होने वाले त्रिदिवसीय श्रुत पंचमी महोत्सव की पत्रिका का विमोचन सकल दिगम्बर जैन समाज कमेटी द्वारा, पूज्य माता जी के सानिध्य में किया गया।

         संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *