दुबई में सोमवार को एक भीषण सड़क हादसे में कई भारतीय मजदूरों की जान चली गई
दुबई
दुबई में सोमवार को एक भीषण सड़क हादसे में कई भारतीय मजदूरों की जान चली गई। इस घटना ने वहां काम कर रहे भारतीय समुदाय को झकझोर दिया है। जानकारी के अनुसार, मजदूरों को ले जा रही एक मिनीबस सड़क पर खड़े एक ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस में सवार कई लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कुछ अन्य घायल भी हुए हैं। इसमें कई भारतीय में शामिल थे। इस हादसे पर भारतीय दूतावास ने गहरा दुख जताया है।


सोशल मीडिया साइट ‘X’ पर जारी मैसेज में कहा कि भारतीय नागरिकों की मौत की खबर बेहद दुखद है। साथ ही यह भी बताया गया कि दूतावास स्थानीय प्रशासन के संपर्क में है और प्रभावित परिवारों को हर संभव मदद देने की कोशिश की जा रही है।

जानकारी मीडिया रिपोर्ट के अनुसार दुबई पुलिस के ट्रैफिक विभाग के डायरेक्टर ब्रिगेडियर जुमा सलेम बिन सुवैदान ने हादसे को लेकर शुरुआती जांच की जानकारी शेयर की। उनके मुताबिक, तकनीकी खराबी आने के कारण ट्रक अचानक सड़क के बीचोंबीच रुक गया था। इसके बाद पीछे से आ रही मिनीबस उससे टकरा गई। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि बस चालक ने पर्याप्त सावधानी नहीं बरती और वाहन के बीच सुरक्षित दूरी बनाए रखने में चूक हुई। इसी वजह से वह समय रहते बस को नियंत्रित नहीं कर सका और ट्रक के पिछले हिस्से से जा भिड़ा।

भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बताया कि उनके अधिकारी अस्पताल पहुंच चुके हैं. उन्होंने घायल भारतीयों से मुलाकात की है और वे स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर हर संभव मदद पहुंचा रहे हैं. दूतावास ने पीड़ित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना भी जताई है.
