आचार्य श्री आर्जव सागर महाराज का हुआ महुआ में हुआ मंगल प्रवेश
महुआ
संत शिरोमणि आचार्य श्री 108विद्यासागर जी महाराज से दीक्षित आचार्य श्री 208आर्जव सागर जी महाराज का मंगल प्रवेश मेवाड़ की धर्म नगरी महुआ में बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ हुआ।
मंगल प्रवेश के जुलूस में नगर के श्रावक श्राविकाएं केसरिया ध्वज लेकर चल रहे थे और पाठशाला के बच्चे जयकारों ओर धार्मिक नारों से आकाश को गुंजायमान करते हुए चल रहे थे।

जुलूस मंदिर जी पहुँचकर धार्मिक सभा में बदल गया और सभा में पादप्रछालन,शास्त्र भेंट और मंगलाचरण हुआ उसके पूज्य आचार्य श्री के मंगल प्रवचन हुए उसके बाद संघ का पड़ गहन और आहार चर्या सम्पन्न हुई

दोपहर में स्वाध्याय और संध्या समय गुरुभक्ति, आरती और प्रश्न मंच सम्पन्न हुआ lसभी कार्यक्रमों में लोगों ने उत्साह और भक्ति पूर्वो भाग लिया। गुरुदेव के आगमन से महुआ नगर में ही नहीं संपूर्ण मेवाड़ प्रांत में भक्ति एवं उल्लास का वातावरण बना हुआ है।

आष्टा से आए भक्तों ने श्रीफल भेंट कर निवेदन करते हुए आशीर्वाद प्राप्त किया
परम पूज्य आचार्य श्री के चरणों में आष्टा मध्यप्रदेश से पधारे भक्तों ने गुरुदेव के चरणों में श्रीफल भेंट किया एवं आशीर्वाद प्राप्त किया इसके साथ ही उन्होंने गुरुदेव से वर्ष 2026 का मंगल वर्षा योग उनके नगर में करने हेतु निवेदन किया।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312
