श्री दिगंबर जैन श्रमण संस्कृति संस्थान सांगानेर के तत्वावधान मेंश्रमण संस्कृति संस्कार शिक्षण शिविर का आयोजन नौगामा

धर्म

श्री दिगंबर जैन श्रमण संस्कृति संस्थान सांगानेर के तत्वावधान मेंश्रमण संस्कृति संस्कार शिक्षण शिविर का आयोजन

नौगामा

परम पूज्य आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी आचार्य श्री समयसागर जी परम पूज्य मुनि श्री सुधासागर जी महाराज के परम आशीर्वाद से श्रमण संस्कृति संस्कार शिक्षण शिविर का आयोजन नौगामा बांसवाड़ा में दिनांक 7 जून से 14 जून तक परम पूज्या आर्यिका श्री सिद्धश्री माताजी ससंघ के पावन सानिध्य में आयोजित हो रहा है।

 

दिनांक 7 जून को प्रातःकाल श्री आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में विशेष शांतिधारा अभिषेक के पश्चात चित्रअनावरण , दीप प्रज्जवलन जिनवाणी स्थापना, मंगल कलश स्थापना समाज के बंधुओ द्वारा किया गयी इस अवसर पर कमेटी के अध्यक्ष विपुल पंचोली सहित धर्म प्रेमी बंधु उपस्थित थे ।

 

 

सांगानेर संस्थान से पधारे हुए विद्वतश्री सिद्धार्थ जैन शास्त्री रहली एवं कुशाल जैन शास्त्री टोंक का समाज द्वारा सम्मान किया गया और माताजी ने इस शिविर को आशीर्वाद प्रदान करते हुए कहा कि ऐसे शिविरों का आयोजन होते रहना चाहिए जिससे समाज के बंधु लोग इस पंचम काल में स्वाध्याय कर शुभोपयोग की क्रिया करते हुए आत्मा का कल्याण करें इस अवसर पर भैया जी ने बताया कि प्रतिदिन प्रात 8:30 पर पूजन प्रशिक्षण दिया जाएगा एवं दोपहर 2:00 बजे से 3:00 बजे तक द्रव्य संग्रह की कक्षा दोपहर 3:00 बजे से 4:00 बजे तक बड़े लोगों के लिए चौबीस ठाणा की कक्षा बच्चों के लिए भक्तामर एवं बालबोध भाग 2 की कक्षा शाम शाम 4:00 से 4:30 तक संस्कृत व्याकरण की कक्षा शाम 6:30 से 7:30 बजे तक बच्चों के लिए विशेष कक्षा शाम 7:30 से 9:00 तक बड़े लोगों के लिए श्री करणानुयोग दीपक भाग 3 एवं श्री तत्त्वार्थ सूत्र जी की कक्षा का आयोजन किया जाएगा। सभी समाज के लोग इस शिविर में बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं और अपने जीवन का आत्म कल्याण कर रहे हैं कार्यक्रम का संचालन भरत पंचोली द्वारा किया गया उक्त जानकारी जैन समाज प्रवक्ता सुरेश चंद्र गांधी द्वारा दी गई।

संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *