जहा सकारात्मकता है वहा पर सारी आवश्कताऐं खत्म हो जाती है,और जंहा नकारात्मकता हांवी हो जाती है,वहा आपकी सारी खुशियाँ खत्म हो जाती है”प्रमाण सागरमहाराज

धर्म

जहा सकारात्मकता है वहा पर सारी आवश्कताऐं खत्म हो जाती है,और जंहा नकारात्मकता हांवी हो जाती है,वहा आपकी सारी खुशियाँ खत्म हो जाती है”प्रमाण सागर महाराज
इंदौर
जहा सकारात्मकता है वहा पर सारी आवश्कताए खत्म हो जाती है,और जहा नकारात्मकता हांवी हो जाती है,वहा आपकी सारी खुशियाँ खत्म हो जाती है”

 

 

उपरोक्त उदगार मुनि श्री प्रमाण सागर महाराज ने 78 स्कीम में प्रातःकालीन धर्मसभा को सम्वोधित करते हुये व्यक्त कियेउन्होंने कहा कि हर हाल में प्रसन्न और खुश रहने का मंत्र यदि आपने अपना लिया तो आपसे अधिक सुखी और संतोषी व्यक्ति कोई दूसरा नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि जब जब आप अपने से ऊपर के लोगों को देखोगे तो आपको अपने अंदर की कमी खलेगी,वही आपकी दृष्टि अपने से नीचे के लोगों की ओर जाएगी तो आपके अंदर अलग ही संतोष और प्रसन्नता नजर आएगी।

 

उन्होंने उदाहरण देते हुये कहा कि यहा 78 स्कीम में तो सभी धनवान है,सभी के पास अच्छा अच्छा बंगला है गाड़ी है फिर भी यदि आपके अंदर नकारात्मकता आ गयी और अपने आपको दूसरे से कमतर आंकना शुरू कर दिया तो जो है उसका आनंद उठाने से वंचित हो जाओगे। यह मत सोचो कि मेरे पास अच्छा मकान अच्छा नहीं है मेरे पास अच्छी गाड़ी नहीं है यह सोचो कि हमारे पास इतना सब कुछ तो है दूसरों के पास तो इतना भी नहीं है।

मुनि श्री ने कहा कि “दूसरा हमें परेशान नहीं करता हमारे अंदर की असहजता ही हमें परेशान करती है” उन्होंने कहा कि “अनूकूलता और प्रतिकूलता की हर स्थिति में सहज बने रहना तथा मन से शिकायतों का हट जाने नाम ही संतोष है” मुनि श्री ने कहा कि यह इंदौर के पूर्वोत्तर क्षेत्र के लोगों का पुण्य है कि उनको अपने नगर में तथा अपने घर के पास ही इतना बड़ा धार्मिक अनुष्ठान 108 मंडलों के साथ आगामी 7 नवंबर से 17 नवंबर तक श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान संस्कृत भाषा में प्रत्येक अर्घ मुनि मुख से सुनने का और करने का सौभाग्य मिल रहा है।उसका लाभ पूर्वोत्तर क्षेत्र के प्रत्येक परिवार को उठाना चाहिये कोई भी घर इससे वंचित न रह जाये।पुण्य के अवसर बड़ी मुश्किलों से मिला करते है, जीवन में एक बार श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान तथा श्री सम्मेद शिखर की वंदना तथा पंचकल्याणक अवसर पर सौधर्म एवं भगवान के माता पिता बनने का सौभाग्य मिले तो उससे चूकना नहीं चाहिये।

 

धर्म प्रभावना समिति के प्रवक्ता अविनाश जैन विद्यावाणी एवं मीडिया प्रभारी राहुल जैन (स्पोर्ट्स) ने बताया मुनि श्री प्रातःकाल जिनालयों के दर्शन करते हुये स्कीम नं.78 में आए एवं दोनों जिनालयों के दर्शन किये तत्पश्चात धर्मसभा एवं आहार चर्या संपन्न हुई।इस अवसर पर अध्यक्ष अशोक डोसी,नवीन गोधा,महामंत्री हर्ष जैन,धर्मेन्द्र जैन सिन्केम सहित विजयनगर पूर्वोत्तर क्षेत्र के तथा 78 स्कीम के सभी पदाधिकारियों एवं धर्म श्रद्धालुओं ने मुनि श्री को श्री फल अर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *