Nurse in a white uniform hands a red card to a seated man in a clinic.

राजयोग मेडिटेशन से नशे पर विजय संभव: ब्रह्माकुमारी बहनों ने उपकारागार में दिया नशामुक्ति का संदेश

राज्य

राजयोग मेडिटेशन से नशे पर विजय संभव: ब्रह्माकुमारी बहनों ने उपकारागार में दिया नशामुक्ति का संदेश

 

रामगंजमंडी, 31 मई। विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर ब्रह्माकुमारीज सेवा केंद्र द्वारा रामगंजमंडी उपकारागार में विशेष नशा मुक्ति एवं आध्यात्मिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य कैदियों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए उन्हें सकारात्मक, स्वस्थ एवं आध्यात्मिक जीवन की ओर प्रेरित करना था।

 

 

इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी जागरती दीदी, ब्रह्माकुमारी गरिमा दीदी एवं ब्रह्माकुमारी हर्षिता दीदी ने उपस्थित कैदियों को संबोधित करते हुए बताया कि नशा केवल शरीर को ही नहीं, बल्कि मन, बुद्धि, संबंधों, आर्थिक स्थिति, चरित्र और जीवन की खुशियों को भी नष्ट कर देता है। उन्होंने कहा कि नशे से मिलने वाला सुख क्षणिक होता है, जबकि राजयोग मेडिटेशन के माध्यम से प्राप्त होने वाला आत्मिक और अतिन्द्रिय सुख स्थायी एवं जीवन को उन्नत बनाने वाला होता है।

बहनों ने बताया कि ब्रह्माकुमारी संस्थान पिछले कई वर्षों से सरकार के सहयोग से देशभर में नशा मुक्ति अभियान चला रहा है। राजयोग मेडिटेशन के माध्यम से लाखों लोगों ने नशे की लत छोड़कर अपने जीवन को सुखी, स्वस्थ और तनावमुक्त बनाया है। 

Advertisement poster for namkeen snacks featuring bowls of fried snacks and contact numbers, with Hindi text in the background.Poster offering astrological advice: photo of a smiling woman on the left, rose petals scattered, a decorative lit diya on the right, and Hindi text with the phone number 6377240323.

 

 

उन्होंने एक शोध का उल्लेख करते हुए बताया कि लगभग 1500 लोगों पर किए गए अध्ययन में पाया गया कि राजयोग मेडिटेशन का नियमित अभ्यास करने वाले 63 प्रतिशत लोगों ने एक माह के भीतर नशे का त्याग करने में सफलता प्राप्त की।

कार्यक्रम के दौरान सभी कैदियों को राजयोग मेडिटेशन का अभ्यास भी कराया गया, जिससे उन्हें गहन शांति, आत्मबल एवं सकारात्मक ऊर्जा की अनुभूति हुई। बहनों ने सभी को जीवन में नशे का त्याग कर आत्मिक शक्तियों को जागृत करने तथा परमात्म स्मृति के माध्यम से श्रेष्ठ जीवन जीने की प्रेरणा दी।

सभी कैदियों के कल्याण एवं उज्ज्वल भविष्य की भावना से आयोजित इस कार्यक्रम में जेल प्रशासन, पुलिसकर्मियों एवं उपस्थित बंदियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।

 

 

 

 कार्यक्रम के अंत में ब्रह्माकुमारी बहनों द्वारा आध्यात्मिक ज्ञानवर्धक साहित्य एवं ईश्वरीय प्रसाद वितरित किया गया।

 

 

 

उपस्थित पुलिसकर्मियों एवं जेल प्रशासन ने इस प्रकार के प्रेरणादायी कार्यक्रमों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आध्यात्मिक प्रयास समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने तथा लोगों को नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।नशा छोड़ें, राजयोग जोड़ें — यही संदेश विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर उपकारागार में गूंजता रहा।

        संकलित जानकारी के साथ अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *