रामगंजमडी के साथ ट्रेनो को लेकर सौतेला व्यवहार क्यो
रामगंजमडी
इसे क्या कहा जाए विडंबना या रामगंजमडी के साथ ट्रेनों को लेकर सौतेला व्यवहार जी हा बात कर रहा हु उस विषय पर की शुक्रवार से आलोट को स्वराज एक्सप्रेस का ठहराव मिल गया वही ट्रेन जिसे हम रामगंज मंडी के लोग सालो से मांग रहे है लेकिन ठहराव किसे मिला जो न रामगंजमंडी जितना बड़ा जंक्शन है न ही रामगंज मंडी जितना राजस्व देता है रामगंज मंडी का सालाना राजस्व जहां 9 करोड़ के आस पास है वही आलोट का सिर्फ 5 करोड़ के आस पास है ।
आज कल में मंदसौर जिले के शामगढ़ में 4 नए स्टॉपेज, सुवासरा में 4 नए स्टॉपेज मिले लेकिन समझ नही आता ऐसा क्यों हो रहा है । वहां तो चुनाव भी नही है की इन्हे रेवड़ी माने । लेकिन वहां के सांसद हमारे सांसद ओम जी बिरला से ज्यादा ताकतवर है तभी तो कोरोना से पहले जो भी ट्रेन आलोट, शामगढ़, सुवासरा में रुक रही थी वह वापस से वही रुकने लगी लेकिन रामगंजमंडी को अब तक कोरोना से पहले रुक रही दो ट्रेनों का ठहराव अब तक नहीं मिला है।। यह चिंतन का प्रश्न है नगर के साथ अनदेखी हो रही है। क्यों हमे स्टॉपेज के लिए सिर्फ चुनाव का इंतजार करना पड़ेगा ।

हमारे सांसद जो लोकसभा अध्यक्ष भी है क्यो जिन ट्रेनों का ठहराव रामगंजमंडी था वह अब तक पुनः बहाल नहीं करवा पाए हैं? प्रश्न चिन्ह तो खड़ा करता है क्योंकि जबकि भवानी मंडी को एक एक महत्वपूर्ण ट्रेन द्वारका एक्सप्रेस ओखा गुवाहाटी का नया ठहराव मिल चुका है। इसकी वजह क्या होंगी । यह विषय यह इंगित करता है कि हमारे सांसद लोकसभा अध्यक्ष होने के बावजूद हमें कोई नई ट्रेन नहीं दिलवाने की तो दूर, जो कोरोना काल के पहले जयपुर इंदौर, कानपुर बांद्रा रुकती थी वो भी रुकना बंद हो गई ।

रामगंजमडी वो विधानसभा है जिसने सबसे ज्यादा मत देकर लोकसभा भेजा एक नही दो बार, आज लोकसभा अध्यक्ष पद पर आसीन है जो एक सम्मान का पद है।

लेकिन इतना बड़ा ओहदा उनके पास है। वे अगर जोर दे तो क्या नही हो सकता वे हमें राजधानी तक दिलवा सकते हैं।
नगर के प्रति उनका दायित्व यह बनता है वह हमें दस ट्रेनों का हमें दिलवाए उन्हें विचार कर इन ट्रेनों को नगर में रुकवाना चाहिये जिससे क्षेत्र की उन्नति, व्यापार की उन्नति आदि को बल मिलेगा और साथ ही धार्मिक यात्रा पर जाने वाले नागरिक, नौकरी या पढ़ाई के लिए दूसरे शहरों में रहते नगर के नौनिहालों और उनके माता पिता की यात्रा सुगम होगी ।
हमें जो ट्रेन चाहिए वो है-
1. 12973/74 जयपुर इंदौर एक्सप्रेस
2. 12471/72 स्वराज एक्सप्रेस
3. 12975/76 जयपुर मैसूर एक्सप्रेस
4. 20845/46 बीकानेर बिलासपुर एक्सप्रेस
5. 15635/36 द्वारका एक्सप्रेस
6.20813/14 जोधपुर पूरी एक्सप्रेस
7. 22941/42 उधमपुर इंदौर एक्सप्रेस
8. 12937/38 गरबा एक्सप्रेस
9. 12979/80 जयपुर बांद्रा त्रिसाप्ताहिक एक्सप्रेस
10. 12977/78 मरुसागर एक्सप्रेस
नगर के लोगो का जागरूक होने का समय है
अब वक्त है कि रामगंजमंडी के लोग खुद आगे आए और अपने हक की ट्रेनों का मांग करें अगर उसके लिए हम जो कर सके हमें तैयार रहना चाहिए। क्योंकि अब भी अगर हमने कुछ नहीं किया तो अगले कई सालों तक हम सिर्फ ट्रेन ही मांगते रह जाएगी । वही होगा जो होता आया है
किया किसने पा किसने किया
राजस्व हमने ज्यादा दिया
मजा शामगढ़, सुवासरा, आलोट ने लिया
जंक्शन तो बना दिया पर दिया क्या
केवल मीठी बातों एवम लॉलीपॉप दे दिया
जन जागरुकता पुरज़ोर मांग से ही यह संभव हो सकेगा।
तो शेयर करिए इस पोस्ट को हर व्हाट्स ऐप ग्रुप और आपके फेसबुक पर भी।।अन्य सब जगह
