Woman in a dark outfit raises her arms in a yoga pose on a stage at a community event, with large Hindi banners in the background and people watching.

गायत्री परिवार रामगंजमंडी के निःशुल्क बाल स्पंदन समर कैंप का चतुर्थ दिन उत्साहपूर्वक सम्पन्न

राज्य

गायत्री परिवार रामगंजमंडी के निःशुल्क बाल स्पंदन समर कैंप का चतुर्थ दिन उत्साहपूर्वक सम्पन्न

रामगंजमंडी
शिविर की शुरुआत एंकर खुशबू जैन ने राष्ट्रगान के साथ करवाई।
योगा, आर्ट और क्राफ्ट के बाद तीसरे सेशन में बच्चों ने
सुबह 8 बजे से 8:30 बजे तक नृत्य कोरियोग्राफर कशिश पेरिया ने बच्चों को “श्री कृष्ण गोविंद हरे मुरारी” भजन एवं “लुक्क छुप्पी बहुत हुई” जैसे मां के अपनत्व को दर्शाने वाले सुंदर गीतों पर मनमोहक नृत्य करवाया, आज गली गली अवध सजाएंगे राम आएगे गीत के द्वारा भी नृत्य के द्वारा प्रभु भक्ति करवाई।Advertisement poster for namkeen snacks featuring bowls of fried snacks and contact numbers, with Hindi text in the background.Promotional collage advertising astrological advice, featuring a woman's portrait on the left, a decorative lit diya with rose petals on the right, and bold text including the phone number 6377240323.

 

 

जिसने सभी उपस्थितजनों का मन मोह लिया।
शिविर प्रभारी आशीष पोरवाल ने बताया कि बाल स्पंदन समर कैंप का उद्देश्य बच्चों के सर्वांगीण विकास के साथ उनमें संस्कार, अनुशासन, आत्मविश्वास एवं भारतीय संस्कृति के प्रति जागरूकता विकसित करना है।

 

यह शिविर वास्तव में बच्चों के भीतर धार्मिक संस्कारों के साथ बौद्धिक विकास का प्रस्फुटन है जो सराहनीय पहल के रूप में देखा जा रहा है।

अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *