दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप रामगंजमंडी द्वारा आयोजित वेक्सिनेशन केम्प में कोरोना की 455 डोज लगाई गई

राज्य

दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप रामगंजमंडी द्वारा आयोजित वेक्सिनेशन केम्प में कोरोना की 455 डोज लगाई गई
रामगंजमडी

समारोह के क्षण व अतिथि
समूह सदस्य एक साथ
दीप प्रज्जवलन के पल
स्वागत के क्षण


दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप रामगंजमंडी द्वारा परमार्थिक कार्य की और कदम रखते हुए वेक्सिनेशन केम्प आयोजित किया गया।

वेक्सिनेशन केम्प का शुभारंभ सुबह की बेला में शान्तिनाथ जैन धर्मशाला आहूत हुआ। आयोजन के क्रम में सर्वप्रथम शान्तिनाथ भगवान के चित्र  समक्ष्य दीप प्रज्वलित किया गया इस अवसर पर अजित सेठी, केवलचंद लुहाड़िया,दिलीप विनायका, ग्रूप अध्यक्ष प्रदीप शाह अखिलेश मेडतवाल , cmho रईस खान वह अन्य गणमान्य व्यक्तियो ने कार्यक्रम में भाग लिया।

इस वेक्सिनेशन टीम में cmho रईस खान के नेतृत्व में केलाश वैष्णव, विवेक उपाध्याय, दिनेश गुर्जर, अश्विनी पुऱोहित , इमरान खान वह अन्य चिकित्सा विभाग के कर्मचारी आये।इन सभी का समूह की और से अभिनंदन किया गया। समूह सचिव राजीव बाकलीवाल ने बताया की केम्प में 455 डोज लगाई गई जिंसमे कोविडशील्ड 385,कोवेक्सिन 37,
बच्चों की कोरवेक्स 33 डोज लगी । सभी जैन सोशल ग्रुप के सदस्यों ने केम्प में सम्मिलित होकर कार्यक्रम को सफल बनाया! वही उत्साह में कोई कमी नही देखी गई। परमार्थिक कार्य की समूह की सभी जगह भरी भूरी सराहना की गई। केम्प में सहयोग देने के लिए समूह की और से आभार जताया है।
अभिषेक जैन लुहाडीया रामगंजमडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *