अंतर्मना परम पूज्य आचार्य श्री प्रसन्न सागर ज महाराज का संघ सहित नौगामा भव्य मंगल प्रवेश—दृष्टि बदले सृष्टि बदल जाएगी आचार्य श्री
29.5.26 नौगामा
परमपूज्य अन्तर्मना आचार्य श्री 108प्रसन्न सागर जी महाराज का भव्य मंगल प्रवेश बेड बाजो की मंगल धुन के साथ हुआ परम पूज्य मुनि श्री रैयाणा गांव से मंगल विहार हुआ नौगांव नगर के सभी धर्म प्रेमी बंधु महाराज श्री की अगवानी की। पाठशाला के बच्चे जैन धर्म ध्वजा लिए हुए आचार्य श्री की अगवानी हेतु आतुर थे।
जगह-जगह आचार्य श्री का पाद पक्षालन किया गया, तोरण द्वार सजाए गए सभी नए अपने घरों के बाहर रंगोली सजाई जैसे ही आचार्य श्री संघ सहित आदिनाथ मंदिर पहुंचे जयकारों के साथ आकाश गुंजामान हो गया,

मुनि श्री के सानिध्य में वागड़ के बड़े बाबा भगवान आदिनाथ नेमिनाथ की शांति धारा अभिषेक किया गया अभिषेक का प्रथम सौभाग्य शिपाल नानावटी, प्रसिद्ध अक्षत भीलुवाड़ा, को प्राप्त हुआ महाराज श्री का आगमन पंडाल में हुआ जहां पर महाराज श्री को शास्त्र भेंट कर पाद पक्षालन किया गया सौभाग्य गीतांश विपुल को प्राप्त हुआ।


आचार्य ने अपने मंगल प्रवचन में कहा कि यह वही नोगामा नगर है जहां पर 37 वर्ष पूर्व गुरुवार पुष्पदंत सागर जी के सानिध्य में चातुर्मास हुआ था हमारा यह पहला चातुर्मास था नौगामा नगर की यादें आज भी याद है चिड़िया के घोंसले बागड़ के बड़े बाबा की प्रतिमा नसिया जी क्षेत्र, छोटे बच्चे जो जवान हो गए हैं और जो जवान है बूढ़े हो गए हैं उनके चेहरे देखकर बड़ी प्रसन्नता हो रही है आप सभी मोक्ष मार्ग की ओर बड़े और अपनी दृष्टि बदले सृष्टि बदल जाएगी अपने पुण्य कार्यों को बढ़ाओ पुण्य कार्य को बढाओगे तो सुख मिलेगा पाप कार्य करोगे तो दुख मिलेगा, 

इस अवसर पर मंच पर विराजमान सिद्ध मति माताजी ने भी आचार्य श्री का आशीर्वाद लिया आचार्य श्री ने मधुर मुस्कान के साथ उन्हें आशीर्वाद प्रदान किया।

इस अवसर पर आचार्य भक्ति प्रश्न मंच आरती के बाद भक्ति संगीत का कार्यक्रम हुआ कार्यक्रम का संचालन उपाध्याय मुनिश्री 108पीयूष सागर जी वह रमेश चंद्र गांधी द्वारा किया गया आभार नवयुक मंडल अध्यक्ष मुकेश गांधी द्वारा किया गया।
सुरेशचंद्र गांधी नौगांव से प्राप्त जानकारी संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312
