*मातृ दिवस पर महावीर इंटरनेशनल वीरा प्रियदर्शना ने किया माताओं का सम्मान, पोषण किट वितरित* सुरेश चंद्र गांधी नौगामा जिला बांसवाड़ा राजस्थान की रिपोर्ट————- *सब की सेवा सबको प्यार*
डूंगरपुर।
अंतर्राष्ट्रीय मातृ दिवस के अवसर पर रविवार को महावीर इंटरनेशनल वीरा प्रियदर्शना, डूंगरपुर द्वारा स्थानीय मातृ एवं शिशु चिकित्सालय (MCH) में एक विशेष सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। संस्था द्वारा अस्पताल में भर्ती नवजात शिशुओं की माताओं को पौष्टिक आहार और स्वास्थ्य सामग्री भेंट कर उनके मातृत्व का सम्मान किया गया।
पोषण किट एवं स्वास्थ्य सामग्री का वितरण
संस्था की अध्यक्षा वीरा कल्पना दोषी के सौजन्य से आयोजित इस कार्यक्रम में वीराओं ने चिकित्सालय में उपचाराधीन 50 माताओं को पौष्टिक आहार (पोषण किट) तथा 50 सैनिटरी नैपकिन वितरित किए। इस पहल का मुख्य उद्देश्य प्रसूता महिलाओं के स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाना और उन्हें आवश्यक पोषण के प्रति जागरूक करना है।

महिला चिकित्सकों एवं नर्सिंग स्टाफ का सम्मान
कार्यक्रम के दौरान चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट और समर्पित सेवाएं दे रहीं महिला चिकित्सकों का भी सम्मान किया गया। संस्था द्वारा डॉ. मोनिका परमार, डॉ. प्रफुल्ल बाला एवं डॉ. गुणवंती मीणा को शाल व उपरणा ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही चिकित्सालय के पी एम सी इंचार्ज सुगना एंव नर्सिंग स्टाफ का भी उपरना व माला पहनाकर उत्साहवर्धन किया गया।
10 वर्षों की अटूट सेवा की सराहना
MCH की प्रमुख डॉ. मोनिका परमार ने महावीर इंटरनेशनल वीरा प्रियदर्शना द्वारा पिछले 10 वर्षों से अस्पताल में दी जा रही निरंतर सेवाओं (जैसे पोषण किट, बेबी किट, चादर, पेटीकोट, लारिया आदि) की मुक्तकंठ से प्रशंसा की। डॉ. प्रफुल्ल बाला एवं डॉ. गुणवंती मीणा ने कहा कि संस्था सदैव जरूरत के समय तत्परता से सहयोग के लिए आगे आती रही है।
सेवा ही परम धर्म है संस्था की पदाधिकारियों ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि मातृ दिवस केवल एक दिन का उत्सव नहीं, बल्कि समाज की नींव रखने वाली माताओं और स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने का अवसर है।
इस अवसर पर संस्था की अध्यक्षा कल्पना दोषी, उपाध्यक्ष कनकलता जैन, सचिव पुष्पक जैन, कोषाध्यक्ष निधि गांधी, बेबीकिट कन्वीनर ममता भट्ट, मीना जैन, हिरूषा शाह सहित चिकित्सालय के कर्मचारी एवं संस्था के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
सचिव – पुष्पक जैन
महावीर इंटरनेशनल वीरा प्रिय दर्शना डूंगरपुर
