*हुकुमत में भले बड़े पद पर पहुंच जाना पर अपने भाई पर हुकूमत मत चलाना-मुनिश्री सुधासागर जी महाराज*
*पंच कल्याणक महोत्सव में सेवा देने वाले महिला मंडलो को दिये स्मृति चिन्ह*
*कल 27 मई को पंचायत कमेटी करेगी पत्रकारो का सम्मान-
अशोकनगर –-सत्ता और हुकूमत का शौक सभी को होता है होना भी चाहिए ।यदि आपको राजा बनना है तो राजा के साथ रहने की विधि सीखना होगी। नेता बनना है तो अपने नेता की प्रशंसा करते हुए उसके हर काम में सहयोगी बनना चाहिए। राज़ा और राज्य दोनों में भी विभाजन होता है। राजा राम के समय भी हुआ। पर हुकूमत अपनों पर नहीं होना चाहिए जब राजा-राम गद्दी पर बैठने लगे तो और लक्ष्मण को अलग राज्य देना चाहा तो लक्ष्मण कहते हैं कि आपसे मुझे जिंदगा देखना है। उन्हें राज्य नहीं चाहिए लेकिन श्री राम ने छोटे भाई शत्रुधन को मथुरा का राज सौंपा ।यह भाई बांट होती है।
महाराज श्री ने कहा हुकुमत में भले बड़े पद पर पहुंच जाना लेकिन अपने छोटे भाइयों पर हुकूमत मत करना, नहीं तो राज्य जायेगा घर बिगड़ जायेगा ।उक्त आश्य के उद्गार सुभाषगंज मैदान में विशाल धर्मसभा को संबोधित करते हुए मुनि पुगंव श्री सुधासागरजी महाराज ने व्यक्त किए।

उन्होंने कहा कि सम्यक दृष्टि राजा बनना चाहता है उसका उद्देश्य लोगों को न्याय दिलाना होता है क्योंकि राजा अन्यायी है प्रजा को न्याय दिलाने के प्रजा के सुख के लिए अच्छे राजा युद्ध तक लड़ जाते हैं श्री कृष्ण ने मथुरा की प्रजा को सुखी बनाने के लिए राजनेता चढ़ने वाले सीडी को तोड़कर आगे बढ़ता है वहीं धर्म नेता अपने पीछे की सीढ़ी को देख कर चलता कि कहीं पीछे की सीढ़ी टूट तो नहीं गए यदि सीढ़ी को कुछ भी छति पहुंची है तो धर्मात्मा उसको सुधारकर आगे बढ़ता चला जाता है


कल 27मई को होगा पत्रकार का सम्मान
27 मई को कल नगर के पत्रकारों को श्री मद् जिनेन्द्र पंच कल्याणक महोत्सव एवं विश्व शांति महायज्ञ समिति पत्रकारों का स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित करेंगी

पंचायत कमेटी सभी महिला मंडलो को सम्मानित कर रही है इस दौरान महिला महा समिति, महिला परिषद, श्री विद्यासागर महिला मंडल, श्री सुधा सागर महिला मंडल, वामा देवी, त्रिशला देवी ,बहू बेटी महिला मंडल,विमर्श जागृति महिला मंच सहित सभी मंडलों को परम पूज्य राष्ट्र संत मुनि पुगंव श्री सुधासागरजी महाराज ससंघ के सान्निध्य में सम्मानित किया गया। इस दौरान कमेटी द्वारा सभी सदस्यों को स्मृति चिन्ह पीत वस्त्र श्री फल भेंट कर सम्मानित किया।
संकलित जानकारी के साथ अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312
