पारस जैन, बोराव का जन्मदिवस “सेवा दिवस” के रूप में मनाया गया ।।

राजनीति

पारस जैन, बोराव का जन्मदिवस “सेवा दिवस” के रूप में मनाया गया ।।

बेगूं-रावतभाटा।

जनसेवा, मानवता एवं सामाजिक सरोकारों की प्रेरणादायी भावना को आगे बढ़ाते हुए बेगूं-रावतभाटा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा कार्यकारी अध्यक्ष पारस जैन, बोराव का जन्मदिवस दिनांक 23 मई 2026, शनिवार को “सेवा दिवस” के रूप में मनाया गया ।।

 

 

 

भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए इस अवसर पर क्षेत्रभर में विभिन्न सेवा एवं जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित किए गए ।।

कार्यक्रमों के अंतर्गत पौधरोपण, रक्तदान शिविर, गौसेवा, पक्षियों के लिए परिंडे बांधना, गौमाता के लिए हरा चारा एवं पानी की टंकियों की व्यवस्था, जरूरतमंद बच्चों को मिठाई, खिलौने एवं पुस्तक वितरण, मरीजों को दवाई एवं फल वितरण सहित आम राहगीरों के लिए प्रमुख चौराहों पर ठंडे पानी की प्याऊ प्रारंभ आदि अनेक सेवा कार्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा सम्पूर्ण ब्लॉक में किए गए ।।

 

 

इस दौरान पारस जैन ने भगवान श्री साँवलिया सेठ जी के पावन धाम पर दर्शन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं अमन-चैन की मनोकामना की ।।तत्पश्चात राजस्थान सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री उदय लाल आंजना से शिष्टाचार भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया ।।

 

इसके पश्चात पारस जैन के मूल गाँव में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं, ग्रामीणों एवं शुभचिंतकों ने उत्साहपूर्वक केक काटकर जन्मदिवस मनाया तथा उज्ज्वल भविष्य एवं दीर्घायु जीवन की शुभकामनाएं प्रेषित कीं ।।Promotional collage advertising astrological advice, featuring a woman's portrait on the left, a decorative lit diya with rose petals on the right, and bold text including the phone number 6377240323.Hindi poster showing a seated guru with books and many bowls of snacks; bold red headline above promises tips or info (advertisement).Promotional poster for Navin Jain Print Gallery with Buddha statues, devotional pictures, and printing equipment; includes contact numbers and Hindi text.

 

 

 

कांग्रेस पदाधिकारियों ने बताया कि जन्मदिवस को केवल उत्सव तक सीमित न रखते हुए उसे समाजसेवा से जोड़ने का उद्देश्य लोगों में सेवा, सहयोग एवं संवेदनशीलता की भावना को मजबूत करना है ।।

 

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष पारस जैन, बोराव ने क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं, समाजसेवियों एवं आमजन द्वारा किए गए सेवा कार्यों हेतु सभी का आभार एवं धन्यवाद प्रकट किया ।।

 

 

इस बेला में पारस जैन ने कहा —

“सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है और जरूरतमंदों की सहायता करना प्रत्येक व्यक्ति का नैतिक दायित्व है।”

 

“सेवा दिवस” के माध्यम से जनसेवा, पर्यावरण संरक्षण, रक्तदान, गौसंवर्धन एवं सामाजिक एकता का सकारात्मक संदेश पूरे क्षेत्र में प्रसारित किया गया ।।

            अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *