पांच माह बाद पुन एक बार होगा अशोकनगर की धरा पर निर्यापक श्रमण मुनि श्री सुधा सागर जी महाराज संसघ का भव्य मंगल प्रवेश

धर्म

पांच माह बाद पुन एक बार होगा अशोकनगर की धरा पर निर्यापक श्रमण मुनि श्री सुधा सागर जी महाराज संसघ का भव्य मंगल प्रवेश

अशोकनगर
अशोकनगर का इसे भाग्य कहे या फिर पुण्य की तीव्रता की जहां निर्यापक श्रमण मुनि श्री सुधा सागर जी महाराज संसघ का उन्हें पांच माह बाद पुनः एक बार मंगल सौभाग्य मिलने जा रहा है,जिसकी तैयारी में पूरा अशोकनगर लग गया है। ओर एक बार फिर अपने आराध्य गुरुदेव की आगवानी को तैयार है,मुनि श्री का मंगल विहार मुंगावली से चल रहा है जो कि बहादुरपुर,बंगला चौराहे, अथाईखेड़ा ओर भादोंन हुए शुक्रवार की सुबह विदिशा रोड से मंगल आगवानी की जाएगी, त्रिदेव मंदिर, विदिशा रोड से प्रारंभ होगी। जो कि एचडीएफसी चौराहा, पुराना बस स्टैंड, मिलन चौराहा, गांधी पार्क, स्टेशन रोड होते हुए सुभाष गंज मंदिर प्रांगण में पहुंचेगी।

 

 

इस शोभायात्रा में पूज्य मुनिसंघ की आगवानी हेतु विशाल जन समूह के साथ होंगे कई आकर्षण जिसमें सिरोंज, गुना, मुंगावली, आरोन, शाढ़ौरा के सेवादलों के दिव्य घोष के साथ उज्जैन से विशेष रूप से आगवानी हेतु भक्त मंडली के द्वारा भव्य प्रस्तुति दी जाएगी।Golden advertisement for an 8×10 inch Premium LED Light Frame featuring Buddha and listed features like UV Print, waterproof, and contact info on the postery background.Poster offering astrological advice: photo of a smiling woman on the left, rose petals scattered, a decorative lit diya on the right, and Hindi text with the phone number 6377240323.Hindi snack ad poster: a meditating monk in orange robes against a sunlit yellow background, with bold red Hindi headline and contact numbers at the bottom.

 

 

महिला संगठनों की विशेष प्रस्तुति भी आगवानी की शोभा बढ़ाएगी मुनि श्री संघ की आहार चर्चा भादोंन में हुई वही शाम को मंगल विहार अशोकनगर की तरफ हुआ जहां रात्रि विश्राम सधु के फार्म हाउस पर हुआ।

 

*108 थालियों से होगा मुनि श्री पाद प्रक्षालन*
पांच माह बाद एक बार पुनः जगत पूज्य की मंगल आगवानी के लिए जहां पूरा अशोकनगर तैयार है तो वहीं दूसरी ओर मुनि श्री आगवानी के लिए नगर के जैन सहित जैनेतर लोग भी पलके पिखाड़े बैठे हुए की कब मुनि श्री चरण रंज उनके शहर में पड़े मध्य प्रदेश महासभा के संयोजक विजय धुरा ने बताया कि मुनि श्री का पांच माह बाद पुन नगर के आगमन होने जा रहा है जिसमें गांधी पार्क से आचार्य श्री विद्यासागर द्वार ( गंज गेट) तक पूज्य मुनिश्री के पाद प्रक्षालन हेतु रेम्प तैयार किया जाएगा जिसपर 108 परिवार द्वारा पूज्य श्री का पाद प्रक्षालन करेगा और विशाल संघ श्री आदिनाथ धाम गंज मंदिर जी में प्रवेश करेगा इस दौरान विशाल धर्मसभा का आयोजन किया जाएगा इसके साथ ही जगत कल्याण की कामना करते हुए मुनि श्री के मुख से महा शान्ति धारा होगी।       संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *