अभिमान से जीवन का पतन हो जाता है 6 खंड के अधिपति रावण का अभिमान भी नहीं टिका सुधासागर महाराज
बगला चौराहा
अभिमान से व्यक्ति के जीवन का पतन होता चला जाता है जीवन में अभिमान मत करना छ खंड के अधिपति रावण का भी अभिमान नहीं टिका तो आप और हम लगते कहा है मान कषाय कहे या घमंड़ व्यक्ति को अधोगति की ओर ही ले जाता है इसके पास रहने के लिए सोने का महल था चलने के लिए पुष्पंक विमान जो मन की गति से चलता था वह भी मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम चन्द्र जी से हार गया इसलिए ये पक्का मानकर चलना घमंड किसी का टिकता नहीं है मान अभिमान और स्वाभिमान में अंतर है उनको एक ही पलड़े पर नहीं रखा जा सकता मान और अभिमान को छोड़ कर अपने स्वाभिमान को आप अपने तक ही सीमित रखें तो कभी मान नहीं पनप पायेगा उक्त आश्य केउद्गार बंगला चौराहे पर श्री मद् जिनेन्द्र वेदी प्रतिष्ठा विश्व शांति महायज्ञ समारोह को संबोधित करते हुए राष्ट्रसंत निर्यापक श्रमण मुनि पुगंव श्री 108सुधासागरजी महाराज व्यक्त किए।
संत निवास के साथ होगा धर्मशाला का शिलान्यास
मुनि संघ ने शाम को अथाईखेड़ा की ओर पद विहार कर दिया जहां बुधवार को श्री सुधा सागर धाम का शिलान्यास नगर के श्रावक श्रेष्ठी श्री निर्मल कुमार अथाईखेडा परिवार द्वारा किया जायेगा इसके साथ ही संत निवास एवं धर्मशाला की भी आधार शिला रखी जायेगी जिससे भविष्य में निकलने वाले सभी यात्रियों को श्री संत सुधा सागर धाम में विश्राम के साथ ही अंचल की वंदना करने में सुकून मिलता रहेगा इस हेतु स्थानीय समाज द्वारा व्यापक तैयारियां की जा रही है।

मंगलवार परम पूज्य निर्यापक श्रमण मुनि पुंगव श्रीसुधासागरजी महाराज ससंघ का रात्रिकालीन विश्राम गुपलिया मौलाडेम पर रहा।





कलशारोहण समारोह का हुआ भव्य आयोजन
इसके पूर्व प्रातकाल की बेला में विदत श्री अमन शास्त्री एवं अभिषेक शास्त्री के मंत्रोचार के साथ मंगलाष्टक पाठ एवं प्रतिष्ठा की मुख्य क्रिया की गई
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312
