गुरुदेव सुधा सागर महाराज की निश्रा का दिव्य चमत्कार भीषण आग लगने के बावजूद भी सब कुछ सामान्य
सागर
परम पूज्य निर्यापक श्रमण मुनि पुंगव 108 श्री सुधा सागर महाराज भाग्योदय तीर्थ में विराजमान है जहां महती धर्म प्रभावना हो रही है कहा जाता है कि जहां दिगंबरसंत विराजित होते हैं वहा अतिशय होते रहते हैं और वहां महती धर्म प्रभावना होती है।
ऐसा ही देखा गया भाग्योदय तीर्थ परिसर सागर के अंदर जहा निर्यापक श्रमण मुनि पुंगव 108 श्री सुधा सागर महाराज विराजमान है। आज अचानक भाग्योदय तीर्थ परिसर के
अस्पताल में आग लग गई उससे कुछ दूरी पर पंडाल भी था यहां पूज्य गुरुदेव का कार्यक्रम चल रहा था लेकिन कुछ दूरी पर ऑक्सीजन सिलेंडर ने अचानक आग पकड़ ली एवं मेडिकल स्टोर में भी आग लग गई लेकिन यह गुरुदेव की महिमा ही थी कि पास के हाल में काफी भक्तगण विराजमान थे वहां तक किसी भी तरह की आग नहीं पहुंची एवं किसी तरह की कोई जन हानि नही हुई और सब कुछ सामान्य तरीके से आग पर काबू लिया गया लेकिन पास में बने मेडिकल स्टोर में पड़ी दवाइयां एवं मेडिकल स्टोर के परिसर में कुछ आग जरूर लगी। यदि आग की लपटों को देखे देख कर लगता था कि बहुत बड़ा हादसा हुआ होगा लेकिन कुछ नही हुआ। और पास में बने पंडाल में भी





कार्यक्रम बड़े आराम से संपन्न हो गया और सभी भक्तों ने आग पर काबू पाने के बाद गुरुदेव की जय जयकार की। श्री सुरेंद्र जैन डबडेसरा बताते हैं कि यह गुरुदेव की ही महिमा है कि सब कुछ सामान्य है। यह गुरुदेव की साधना उनके सानिध्य का ही प्रताप है। सचमुच इनके त्याग तपोबल के कारण ही आज धर्म की प्रभावना जयवंत हो रही है। जाको राखे साइयां मार सके ना कोय। बाल न बांका कर सके जो जग बैरी होय।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312
