Devotees offering flowers at a religious altar: a large seated golden Buddha statue with a halo, surrounded by smaller statues, rangoli of petals, and metal vessels; people in saffron and colorful attire place flowers and pour offerings as part of a ritual.

श्री आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर श्याम नगर का स्थापना दिवस मनाया गया इस अवसर पर विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान हुए

धर्म

श्री आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर श्याम नगर का स्थापना दिवस मनाया गया इस अवसर पर विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान हुए

जयपुर

प्रथमाचार्य श्री शांति सागर जी महाराज की अक्षुण्ण मूल बाल ब्रह्मचारी पट्ट परंपरा के पंचम पट्टाधीश 108 आचार्य श्री वर्धमान सागर जी द्वारा 12 वर्ष पूर्व श्री आदिनाथ भगवान की पंच कल्याणक प्रतिष्ठा श्याम नगर में संपन्न हुई थी।मंदिर के अध्यक्ष निहाल पांड्या ने बताया कि एक युग अर्थात 12 वर्ष पूर्ण होने पर श्री आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर ट्रस्ट श्याम नगर जयपुर द्वारा श्री आदिनाथ भगवान का भव्य पंचामृत अभिषेक विभिन्न द्रव्यों जल ,नारियल पानी शर्करा ,दूध धी विभिन्न फलो के रस केशर , सर्वोषधि पुष्प आदि से विभिन्न पुण्यार्जक परिवारों द्वारा किया गया इस अवसर पर भक्तामर विधान का आयोजन हुआ जिसमें सुरेश सबलावत,राजकुमार सेठी, नरेश सेठी ,अभिषेक छाबड़ा राजेश सेठी ,वैभव ,नरेंद्र छाबड़ा, रोहित ,श्रीमती सुगंधा,सुलोचना ,ललिता ,ममता आदि काफी संख्या में समाज जनों ने विधानाचार्य श्री मनीष फागी के निर्देशन में पूजन में भाग लिया।

राजेश पंचोलिया इंदौर से प्राप्त जानकारी संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *