बिना लड़े, बिना मेहनत किए कोई भी व्यक्ति बुलंदी को प्राप्त नहीं कर सकता आदित्य सागर महाराज

धर्म

बिना लड़े, बिना मेहनत किए कोई भी व्यक्ति बुलंदी को प्राप्त नहीं कर सकता आदित्य सागर महाराज
अशोक नगर
परम पूज्य मुनिश्री आदित्य सागर महाराज ने अपने मंगल प्रवचन में कहा कि जीवन में परीक्षा से कभी डरना नहीं चाहिए, जो व्यक्ति परीक्षा से डर जाता है वह कभी ऊंचाइयों को प्राप्त नहीं कर पाता। जिसको हर दिन हर पल अच्छा चाहिए ऐसा व्यक्ति सफल नहीं हो पाएगा। क्योंकि बिना लड़े, बिना मेहनत किए, कोई भी व्यक्ति बुलंदी को प्राप्त नहीं कर सकता।

मंगलवार की बेला में अपने प्रवचन में सफलता का मंत्र बताते हुए महाराज श्री ने कहा कि प्रकृति कहती है कि या तो पहले मेहनत कर लो या बाद में। या तो पहले परीक्षा दे दो नहीं बाद में परीक्षा देनी पड़ेगी। उन्होंने कहा परीक्षा वही देता है जो परीक्षा देने के लायक होता है। यदि आप परीक्षा दे रहे हैं तो आप में ऐसा कुछ है आप परीक्षा के लायक हैं।
बुरे दिन सहने वालों के ही अच्छे दिन आते हैं
जीवन की परीक्षा और सफलता के माध्यम से सभी का हौसला बढ़ाते हुए महाराज श्री ने कहा कि जिसने बुरे दिन देखे हैं, उसके अच्छे दिन भी आते हैं। बुरे वक्त के बाद अच्छा वक्त भी जरूर आता है। इसलिए बुरे वक्त में व्यक्ति को बिखरना नहीं चाहिए। उसे हिम्मत के साथ उस वक्त को गुजारने की कला सीखनी चाहिए। ऐसा करने पर बुरा वक्त भी आसानी से निकल जाता है।

आरोपो से निराश न हो
महाराज श्री ने अपने मंगल प्रवचन में कहा कि आप पर कोई आरोप लगाए, आप पर कोई पत्थर मारे, तो निराश मत होना। आप फल वाले पेड़ हो गए हो पत्थर फल वाले पेड़ पर ही मारे जाते हैं। आप अच्छा करेंगे तो लोग आरोप भी आप पर ही लगाएंगे। और डराएगे भी लेकिन डरना नहीं।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *