बद्रीनाथ धाम की पावन धरती पर पर्यावरण संरक्षण के लिए ली जाने वाली शपथ
बद्रीनाथ धाम पर्यावरण संरक्षण संकल्प (शपथ)
“मैं बद्रीनाथ विशाल की इस पावन और पवित्र भूमि को साक्षी मानकर यह प्रतिज्ञा करता/करती हूँ कि:
सिंगल-यूज प्लास्टिक का त्याग: मैं देवभूमि की पवित्रता को बनाए रखने के लिए सिंगल-यूज प्लास्टिक (जैसे प्लास्टिक की थैलियां, बोतलें, डिस्पोजेबल कप-प्लेट) का उपयोग पूरी तरह से बंद करूँगा/करूँगी और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करूँगा/करूँगी।
वाहन सुरक्षा और स्वच्छता: मैं अपने वाहन पर किसी भी प्रकार के अनावश्यक प्लास्टिक या प्लास्टिक कवर का उपयोग नहीं करूँगा/करूँगी। अपनी यात्रा के दौरान वाहन से कोई भी कचरा या प्लास्टिक सड़क पर या पहाड़ों में नहीं फेंकूँगा/फेंकूँगी।

वृक्षारोपण और प्रकृति सेवा: मैं प्रकृति को शुद्ध और हरा-भरा बनाने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाऊँगा
स्वच्छता ही सेवा: मैं भगवान बद्री विशाल के इस पावन क्षेत्र और अपने आस-पास के वातावरण को स्वच्छ, सुंदर और प्रदूषण मुक्त रखने में अपना पूर्ण योगदान दूँगा
हमारा संकल्प – स्वच्छ और हरित पर्यावरण!”
🏔️ अष्टापद की पावन धरती को स्वच्छ बनाना है, सिंगल-यूज प्लास्टिक को जड़ से मिटाना है।”
🌱 “देवभूमि का संदेश निराला, वृक्ष लगाओ और प्लास्टिक हटाओ मतवाला।”
