महावीर इंटरनेशनल शाखा नौगामा व बागीदौरा द्वारा किया गया डिवाएसपी सुहानी जैन का स्वागत अभिनंदन* सुरेश चंद्र गांधी नौगामा जिला बांसवाड़ा राजस्थान की रिपोर्ट ——– *सब की सेवा सबको प्यार* *टू- व्हीलर चालक हेलमेट का उपयोग अवश्य करे*- सुहासी जैन dysp

धर्म

*महावीर इंटरनेशनल शाखा नौगामा व बागीदौरा द्वारा किया गया डिवाएसपी सुहानी जैन का स्वागत अभिनंदन* सुरेश चंद्र गांधी नौगामा जिला बांसवाड़ा राजस्थान की रिपोर्ट ——– *सब की सेवा सबको प्यार* *टू- व्हीलर चालक हेलमेट का उपयोग अवश्य करे*- सुहासी जैन dysp

बागीदौरा-

महावीर इंटरनेशनल बागीदौरा व नॉगामा केंद्र के पदाधिकारियो ने डिप्टी सुहासी जैन से मुलाकात की सेवा कार्यो पर चर्चा करते हुए डिप्टी जैन ने कहा कि टू- व्हीलर चलाने वाले अधिकतम लोग हेलमेट का उपयोग नही करते है जिससे सड़क प्रतिदिन दुर्घटना में घायलों व मरने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है। हमे लोगो को हेलमेट का निरन्तर उपयोग करने के लिए प्रेरित करना चाहिए। जॉन की ओर से सचिव विनोद दोसी व नौगामा शाखा अध्यक्ष सुरेश गांधी ने डिप्टी सुहासी जैन का उपरना व मोमेंटो प्रदान करते हुए स्वागत अभिनन्दन किया। महावीर इंटरनेशनल द्वारा किये जा रहे सेवाकार्यो की जानकारी दी गई। डिप्टी ऑफिस बागीदौरा में पर्यावरण संरक्षण बेनर का विमोचन किया गया अपेक्स कार्यालय से प्राप्त महावीर प्रवाह का अंक भेंट किया गया साथ ही जीवन सुरक्षा किट का वितरण किया गया।

 

परिसर में पक्षियों के लिये जल व्यवस्था हेतु सकोरे लगाए गए। इस अवसर पर कार्यालय के पुलिस बंधुओ ने कहा कि प्रतिदिन हम इन परिंडो पानी अवश्य डालेंगे इस अवसर पर सेवा कार्य के स्टीकर सभी उपस्थित पुलिस बंघुओ के मोबाइल पर लगाए गए

,कार्यक्रम में उपाध्यक्ष सागरमल सोनी नोगामा शाखा सचिव कैलाश मोदी, बसन्तकान्त शर्मा, धीरज दोसी , हँसमुख गांधी, संदीप पंचोरी उपस्थित रहे।डिप्टी कार्यालय की ओर से पुलिस महिपाल, हिमांशु, दिनेश,मुकेश, व नितेश भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *