*महावीर इंटरनेशनल सम्भागीय बेठक सम्पन्न*
नौगामा- महावीर इंटरनेशनल डूंगरपुर बांसवाड़ा वागड़ जॉन के पदाधिकारियो की अर्द्ध वार्षिक बेठक नसियाजी तीर्थ समझदार नोगामा में जॉन अध्यक्ष पृथ्वीराज जैन मुख्य अतिथि अजित कोठिया गवर्निंग कॉन्सलिंग सदस्य विशिष्ट अतिथि हर्षवर्द्धन गवर्निंग काउंसिल सदस्य सुरेश चंद्र गांधी, तिलक नंदिनी जैन ,प्रेरणा शाह,निधि गांधी , जॉन सचिव विनोद दोसी के मार्गदर्शन में आयोजित की गई।
केंद्र अध्यक्ष सुरेश गांधी शाखा सचिव कैलाश मोदी व जगजी कटारा, सुरभि मोटर्स के प्रोपराइटर राजेंद्र गांधी वीरा विमला पंचोली कवि उत्सव गांधी, कोषाध्यक्ष मोहनलाल पंचोरी, मनीष गांधी नरेश जैन पंडित रमेश चंद्र गांधी वीर सदस्य ताजेग पाटीदार ने अतिथियों का पगड़ी व उपरणा पहनाकर स्वागत किया। जॉन सचिव ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया । पृथ्वीराज जैन ने महावीर इंटरनेशनल के सेवा कार्यो की विस्तृत जानकारी दी

। मुख्य अतिथि अजित कोठिया ने ई चौपाल की जानकारी दी। डूंगरपुर केंद्र अध्यक्ष विजय जैन ने डूंगरपुर केंद्र द्वारा संचालित स्थाई प्रोजेक्ट के बारे में बताया। कार्यक्रम में विशेष सेवा कार्य करने वाले सदस्यों का सम्मान किया गया। बेठक में कलिंजरा, गांगड़तलाई, खोड़न, घाटोल, डड्डका,बागीदौरा बांसवाड़ा, माही वीरा बाँसवाड़ा, प्रिय दर्शनी वीरा केंद्र डूंगरपुर , वामा वीरा केंद्र सागवाडा, बड़ोदिया, पीठ, व प्रियकारिणी वीरा केंद्र बागीदौरा सहित 19 केंद्रों के अध्यक्ष ,सचिव, कॉर्डिनेटर व अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। विनोद दोसी ने बताया कि अपैक्स द्वारा प्रत्येक जॉन में एक गाँव को गोद लेने की कार्य योजना बनाई जा रही है तथा, चिकित्सा, शिक्षा, पर्यावरण , व स्वच्छता के क्षेत्र में विशेष सेवा कार्य करने के प्रयास किये जा रहे। कार्यक्रम समापन अवसर पर मे तिरंगे झंडे वह तिरंगा टोपी के साथ देशप्रेमी गीतों की गूंज के साथ समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया। इस अर्द्ध वार्षिक अधिवेशन की सम्पूर्ण मेजबानी शाखा नोगामा केंद्र द्वारा की गई।
