24 दिवसीय मांगलिक सानिध्य के बादमुंगावली से बंगला चौराहे के लिए हुआ मुनि पुंगव श्री सुधा सागर जी महाराज का विहार शुक्रवार को बहादुरपुर में वर्षों की प्रतीक्षा के बाद होगा मंगल प्रवेश

धर्म

24 दिवसीय मांगलिक सानिध्य के बादमुंगावली से बंगला चौराहे के लिए हुआ मुनि पुंगव श्री सुधा सागर जी महाराज का विहार शुक्रवार को बहादुरपुर में वर्षों की प्रतीक्षा के बाद होगा मंगल प्रवेश
(मुंगावली
परम पूज्य आध्यात्मिक संत निर्यापक श्रमण राष्ट्र संत मुनि पुगंव 108श्री सुधासागरजी महाराज ससंघ सत्रह पिच्छिका के साथ गुरुवार शाम को चौबीस दिनों के मंगल प्रवास के बाद बंगला चौराहे के लिए पद विहार हो गया। आज रात्रि विश्राम बहादुरपुर नगर के पहले गुगौर ग्राम में होंने जा रहा है मुनि संघ का बहादुरपुर कस्बे में शुक्रवार को मंगल प्रवेश होगा ।ज्ञातव्य है कि परम पूज्य के संघ नगर गौरव पीयूष भईया विराजमान हैं जो गृह त्याग कर पहली बार मुनि संघ के साथ नगर में पैदल विहार करते हुए प्रवेश करने जा रहे हैं।

 

 

 

 

मुनि संघ के सान्निध्य एवं प्रतिष्ठाचार्य प्रदीप भईया के मार्ग दर्शन में आगामी दिनों में भव्य वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। श्री जी को भव्य शोभायात्रा के साथ बंगला चौराहे स्थित नवीन जिनालय में विराजमान किया जायेगा । इस हेतु वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव पूरे विधि-विधान के साथ आयोजित किया जाएगा। ज्ञातव्य है कि बंगला चौराहा जैन समाज के प्रमुख बाबूलाल जैन, पूर्व सरपंच मनोज जैन एवं प्रतिमा स्थापित करने का सौभाग्य प्राप्त करने वाले मनोज कुमार, मोनू जैन सीमेन्ट ,रिंकू ओड़ेर, सौरव जैन सहित समाज ने पूज्य श्री को श्री फल भेंट किए।Hindi snack ad poster: a meditating monk in orange robes against a sunlit yellow background, with bold red Hindi headline and contact numbers at the bottom.Golden advertisement for an 8×10 inch Premium LED Light Frame featuring Buddha and listed features like UV Print, waterproof, and contact info on the postery background.

 

वीर सेवादल की तारीफ
पूज्य मुनिश्री ने कहा कि किसी भी संगठन की पहचान उसके कामों से होती है मुंगावली का वीर सेवा दल अपनी सेवाओं के कारण अलग पहचान बनायें रखें है। किसी सेवा दल का शताब्दी वर्ष तक पहुंचना उसकी सेवाओं की लम्बी परम्परा को बता रहा इस दल की विशेषता है कि बुड्ढा व्यक्ति भी छोरे के पीछे लाइन में लगकर अनुशासित तरीके से चलता है ।मुंगावली के सेवा में अपनी सेवा की परम्परा से देश में अलग पहचान बनाई है और सबसे बड़ी बात ये अगली पीढ़ी को जिम्मेदारी पूरी तरह से सौंपकर आगे नजर भी रखते हैं ।

 

 

इसके पहले आज धर्म सभा के प्रारंभ में मंगल गान का पाठ किया गया इस दौरान अंचल के सबसे सेवा भावी संगठन जैन वीर सेवा दल का शताब्दी समारोह में जैन बीर सेवा दल के सेवा भावी कार्यकर्ताओ को समाज के प्रमुखजनों द्धारा स्मृति चिन्ह पीत वस्त्र श्री फल भेंट कर सम्मानित किया।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *