आचार्य श्री आर्जव सागर महाराज के चरणों में झांसी दिगंबर जैन समाज ने पंचकल्याणक में पधारने हेतु निवेदन करते हुए किया श्रीफल भेंट

धर्म

आचार्य श्री आर्जव सागर महाराज के चरणों में झांसी दिगंबर जैन समाज ने पंचकल्याणक में पधारने हेतु निवेदन करते हुए किया श्रीफल भेंट
चांदखेड़ी
परम पूज्य आचार्य श्री 108 आर्जव सागर महाराज के चरणों में सकल दिगंबर जैन समाज झांसी ने झांसी में होने जा रहे पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव में पधारने हेतु निवेदन किया।
झांसी में पूर्व में विराजित आचार्य श्री आर्जव सागर जी महाराज के परम प्रभावक शिष्य मुनि श्री 108 विलोक सागर जी महाराज, मुनि श्री 108 विबोध सागर जी महाराज झांसी में ही विराजमान है एवं उन्हीं के सानिध्य में झांसी में पंचकल्याणक महोत्सव होना है।

इसी कड़ी में बसंत पंचमी के पावन अवसर पर मुनि द्वय की प्रेरणा से आचार्य श्री के चरणों में चांदखेड़ी में निवेदन हेतु आए एवं उन्हें भी पंचकल्याणक महोत्सव में पधारने हेतु एवं अपना मंगलमय सानिध्य प्रदान करने हेतु निवेदन किया।

 

झांसी दिगंबर जैन समाज के प्रमुख श्री विनोद जैन, संजीव जैन ने गुरुदेव से पंचकल्याणक हेतु आशीर्वाद प्राप्त किया एवं गुरुदेव से निवेदन किया.  कि आपका परम सानिध्य इस पुनीत अवसर को मिले श्रीफल समर्पित करते हुए इन्होंने गुरुदेव से कहा कि गुरुदेव हमको भी तारों झांसी नगर पधारो।

 

झांसी दिगंबर जैन समाज के भक्तजन गुरुदेव के चरणों में श्रीफल भेंट कर निवेदन करते हुए

वही 26 जनवरी की पावन बेला में झालरापाटन नगर में सकल दिगंबर जैन समाज गुना के प्रतिनिधियों ने भी आकर गुरुदेव से गुना नगर में पधारने हेतु निवेदन किया था।

गुरुदेव ने दोनों समाज को मधुर मुस्कान के साथ आशीर्वाद प्रदान किया

 

 

आगामी कदम गुरुदेव के किस और होगे यह भविष्य के गर्भ में है। हमारे निर्ग्रन्थ संत तो अनियत बिहारी होते हैं। जिनकी कोई तिथि नहीं वह अतिथि ऐसे ही हमारे दिगंबर संत हैं।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *