आचार्य श्री प्रज्ञासागर महाराज सानिध्य में होनी जा रही दीक्षा महोत्सव हेतु प्रशासनिक अधिकारियों एवं अतिथियों को दिया गया आमंत्रण

धर्म

आचार्य श्री प्रज्ञासागर महाराज सानिध्य में होनी जा रही दीक्षा महोत्सव हेतु प्रशासनिक अधिकारियों एवं अतिथियों को दिया गया आमंत्रण
कोटा
भारतीय संस्कृति में अतिथि देवो भव माना गया है इसी को चरितार्थ करते हुए परम पूजनीय तपोभूमि प्रणेता पर्यावरण संरक्षक आचार्य श्री 108 प्रज्ञा सागर महाराज सानिध्य में तीन दिवसीय नैसर्गिक दीक्षा महोत्सव का आयोजन 28 फरवरी से होने जा रहा है इसको लेकर समस्त समाज बंधुओ ने व्यापक तैयारियां की है।

 

इसी कड़ी में समारोह में अतिथि आमंत्रण की परम्परा में कोटा के प्रशासनिक अधिकारियों को आमंत्रित करने हेतु श्री सकल दिगम्बर जैन समाज समिति, कोटा के अध्यक्ष विमल जैन नान्ता,

     

महामंत्री विनोद जैन टोरडी, कार्याध्यक्ष जे.के. जैन, विकासज अजमेरा, लोकेश सीसवाली, दीपक जैन डीसीएम आदि पदाधिकारियों ने माननीय संभागीय आयुक्त महोदय श्री शेखावत , आई जी श्री रविदत्त गौड , कलेक्टर महोदय श्री रविन्द्र गोस्वामी , अतिरिक्त कलेक्टर श्री अनिल सिंहल , शहर एसपी डॉ अमृता दुहन , एडिशनल एसपी श्री दिलीप कुमार सैनी ,

 

एडिशनल एसपी श्री प्रवीण जैन, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री रामकल्याण मीणा, कोटा ग्रामीण पुलिस अधीक्षक श्री सुजीत शंकर , डिप्टी एसपी श्री कालूराम आदि अतिथियों को ससम्मान आमंत्रण पत्र भेंट किये एवं नैसर्गिक दीक्षा महामहोत्सव में सपरिवार पधारने हेतु आत्मीय निवेदन किया…

प्राप्त जानकारी के साथ अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *