परम पूज्य निर्यापक श्रमण मुनिश्री योगसागर महाराज संघ ने किया कोटा स्टोन माइनस का अवलोकन

धर्म
  1. परम पूज्य निर्यापक श्रमण मुनिश्री योगसागर महाराज संघ ने किया कोटा स्टोन माइनस का अवलोकन

रामगंजमंडी

पूज्य निर्यापक श्रमण मुनिश्री योग सागर महाराज श्री ने कोटा स्टोन माइंस का अवलोकन किया। इस अवसर पर माइंस से संबंधित जानकारी कोटा स्टोन स्माल स्केल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष प्रहलाद बैसला द्वारा गुरुदेव को दी गई।

 

उल्लेखनीय है कि ज्येष्ठ मुनि श्री योग सागर महाराज संघ सहित रामगंजमंडी आगमन पर हैं। इसी दौरान उन्होंने कोटा स्टोन माइंस देखने की इच्छा व्यक्त की। उनकी इस इच्छा के अनुरूप एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष प्रहलाद बैसला, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता संजय सांवला, कमल गुर्जर चाचा,एवं अभिषेक लुहाड़िया के साथ मिलकर गुरुदेव को एएसआई (ASI) कंपनी की माइंस का भ्रमण कराया गया।

माइंस के अवलोकन के दौरान गुरुदेव ने कोटा स्टोन के खनन कार्य, उसकी गुणवत्ता एवं कार्यप्रणाली को नजदीक से देखा। इस दौरान दी गई जानकारी से गुरुदेव अत्यंत प्रसन्न एवं अभिभूत नजर आए। उन्होंने इस क्षेत्र के विकास एवं श्रमिकों के परिश्रम की सराहना की।

इस अवसर पर स्थानीय गणमान्यजन भी उपस्थित रहे। गुरुदेव के आगमन से क्षेत्र में धार्मिक व सामाजिक वातावरण और अधिक सकारात्मक बना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *