💐ब्राह्मी संभाग की शपथ ग्रहण एवं कार्यशाला का आयोजन 💐
सागर
अखिल भारतीय दिगंबर जैन महिला परिषद ब्राह्मी संभाग की मुख्य शाखा कटरा बाजार पारस शाखा और शांति नाथ शाखा का शपथ ग्रहण समारोह तथा कार्यशाला का आयोजन काकागंज जैन धर्मशाला में सा आनंद संपन्न हुआ जिसमें कार्यक्रम की मुख्य अतिथि केंद्रीय संरक्षिका श्रीमती निधि जैन रही तथा शपथ ग्रहण समारोह की शपथ विधि की अध्यक्षता पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष डॉ आशा जैन ने की कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन तथा ध्वज वंदना के साथ हुआ तथा मंचासीन श्रीमती नूतन नाहर श्रीमती निधि जैन श्रीमती मंजू मगन श्रीमती सुगंधी जैन श्रीमती अंजू गोदरे श्रीमती दीप्ति चंदेरिया श्रीमती आशा सेठ श्रीमती संध्या राधेलिया श्रीमती अंजू सेठ श्रीमती शिवानी सिंघई का स्वागत तीनों शाखाओ की नवनिर्वाचित अध्यक्ष सचिव और कोषाध्यक्ष ने किया कार्यक्रम का संचालन आरती सवाई तथा साक्षी सराफ ने किया
सर्वप्रथम संभागीय अध्यक्ष अंजू सेठ की शपथ फिर तीनों शाखा की अध्यक्ष सचिव और कोषाध्यक्ष की शपथ ग्रहण हुई इसके पश्चात मंजू मगन दीप्ति चंदेरिया तथा निधि जैन जी ने कार्यशाला के बारे में जानकारी दी इसमें मुख्य शाखा प्रभारी श्रीमती अलका जैन श्रीमती रेखा बहेरिया तथा सभी शाखा की सदस्यों की भी उपस्थित रही
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312
