आचार्य श्री पुलक सागर जी महाराज का अवतरण दिवस पर चिकित्सा शिविर
जयपुर। परम पूज्य आचार्य श्री पुलक सागर जी महाराज के अवतरण दिवस 11 मई के अवसर पर विभिन्न धार्मिक व सामाजिक आयोजित किये जायेंगे।
इसी के अन्तर्गत 9मई को प्रातः 9.30 बजे श्री आदिनाथ धर्मार्थ चिकित्सालय में एक निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया गया । कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलन डा. सुरेश बोहरा, राजेंद्र – अनीता गोदिका , सुनील सोगानी , सुरेश लुहाडीया एवं अनिल टोंग्या द्बारा किया गया।
जिसमें मरीजों को *विभिन्न जांच के साथ दवाएं भी निशुल्क दी गईं। इसके अतिरिक्त मानव सेवार्थ व्हील चेयर और वाकर्स* श्री आदिनाथ धर्मार्थ चिकित्सा केंद्र को प्रदान किये गये हैं ,जो ट्रस्ट द्वारा संचालित कार्यो को गति प्रदान करेंगे ।
केम्प में पुलक मंच परिवार की शाखा पदाधिकारी , सुरेश जैन, अमित काला,रमेश काला अशोक पाटोदी, निर्मल जी सेठी, महावीर सोनी,दोलत सिंह जी, अशोक जैन एच पी सी एल,राकेश पाटोदी,भागचंद जैन, विजय सोगानी, अनिल गदिया , संजय ठोलिया बीना टोंग्या,मंजू सेवा वाली, विमला जैन,रेखा झांझरी,सीमा पाटोदी, गुड्डी पाटनी,अनीता बड़जात्या,राज लुहाड़िया,,उषा सेठी , आरती सोनी, प्रेमलता पाटनी, के साथ अन्य कई सदस्य भी उपस्थित रहे ।
केम्प में श्री दिगम्बर जैन मंदिर प्रबंध समिति के पदाधिकारी श्री मान कैलाश जी छाबड़ा,श्रीमान अरुण जी शाह, श्रीमान राजेश जी बोहरा, एवं अखिल भारतवर्षीय दिगम्बर जैन युवा परिषद् राष्ट्रीय महामंत्री उदयभान जैन उपस्थित रहे।निशुल्क चिकित्सा एवं जांच शिविर में लगभग 90 महिला -पुरुषों ने चिकित्सा परामर्श एवं जांच कराई।
शिविर में डाॅ. सुरेश बोहरा ने विभिन्न रोगों व जांचों के सम्बन्ध में प्रकाश डाला।

शाखा महामंत्री सुरेश जैन व रेखा झांझरी ने अवगत कराया कि रात्रि को णमोकार महामंत्र दीप अर्चना कार्यक्रम भक्ति के साथ सम्पन्न हुआ। 11 मई को दोपहर 1 बजे से मन्दिर जी में 64 ऋद्धि विधान का आयोजन रखा गया।
आभार शाखा अध्यक्ष मंजू सेवा वाली ने व्यक्त किया ।
—-
प्रेषक —-उदयभान जैन जयपुर
मो-94143-06696
