*अष्टापद यात्रा पर जाने वाले यात्रियों का महावीर इंटरनेशनल इंटरनेशनल शाखा नोगामा द्वारा स्वागत अभिनंदन* सुरेश चंद्र गांधी नौगामा जिला बांसवाड़ा राजस्थान की रिपोर्ट—–
–नोगामा
———– सब की सेवा सबको प्यार महावीर इंटरनेशनल शाखा नौगामा द्वारा आज महावीर इंटरनेशनल के वीर सदस्य रमेश चंद्र गांधी विनोद दोसी रमलाल गांधी सौभागमाल एवं वीना दीदी व वीरओ द्वारा अष्टापद यात्रा पर जाने पर महावीर इंटरनेशनल शाखा अध्यक्ष सुरेश चंद्र गांधी शाखा सचिव कैलाश पंचोरी नवयुग मंडल अध्यक्ष मुकेश गांधी वीर जगजीत कटारा, आशीष पंचोरी, नरेश जैन हंसमुख गांधी रतनलाल पिंडारमिया, संजय गांधी निर्मल गांधी राकेश गांधी सुधीर दोसी, आदि द्वारा सभी यात्रियों को श्रीफल भेंट कर ऊपरना उड़ा कर सम्मान किया गया एवं शुभ यात्रा हेतु कामना की गई
इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण पोस्ट का विमोचन किया गया वही पोस्टर सभी तीर्थ स्थलों पर आम जनता को प्रदर्शन कर यह संदेश देने हेतु की सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करना है पर्यावरण को शुद्ध बनाना है धार्मिक स्थलों को स्वच्छ रखना है एवं कपड़े की थैली मेरी सहेली यानी कपड़े थेली का उपयोग करना है का प्रचार करना है इस अवसर पर भी रमेश चंद्र गांधी ने कहा कि हम जहां भी तीर्थ क्षेत्र पर जाएंगे उसे पोस्टर के माध्यम से आम जनता से निवेदन करेंगे की हमें पर्यावरण को शुद्ध रखना है एवं उन धार्मिक स्थलों एवं पर्यटन स्थलों पर प्लास्टिक मुक्त कर प्लास्टिक का उपयोग नहीं करना है का संदेश देंगे अध्यक्ष सुरेश चंद्र गांधी ने बताया कि 15 सदस्य दल जहाजपुर तिजारा बड़ागांव अमृतसर चंडीगढ़ हरिद्वार चमोली ऋषिकेश अष्टापद बद्रीनाथ हस्तिनापुर मथुरा महावीर जी चांदखेड़ी आदि तीर्थ स्थल यात्रा होगी इस हेतु महावीर इंटरनेशनल की ओर से सभी यात्रियों को शुभकामनाएं प्रेषित की
