मुनि श्री अविचल सागर जी महाराज का हुआ नगर में भव्य मंगल प्रवेश*सुख होने पर भी मन नहीं लगता आप सुख की गहराई को पहचान ही नहीं रहें-मुनि श्री अविचल सागर जी महाराज
अशोक नगर —
संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के परम शिष्य दया भावना गौ चिकित्सालय प्रेरक मुनि श्री अविचल सागर जी महाराज शनिवार प्रातः काल की बेला में दर्शनोंदय तीर्थ थूवोनजी से पद विहार करते हुए अशोक नगर पहुंचे जहां मुनिश्री का थूबोनजी रोड नवीन बस स्टेंड पर दिगम्बर जैन पंचायत कमेटी के पदाधिकारियों सहित जैन समाज के अन्य प्रमुख जनो ने अगवानी की ।इसके बाद मुनिश्री बैन्ड बाज़े के साथ पार्श्वनाथ मंदिर पधारे जहा महिला मंडलों ने कलशों से अगवानी की।
पार्श्वनाथ मन्दिर से भव्य जूलस के रूप में हुआ मंगल प्रवेश
श्री दिगम्बर जैन पंचायत कमेटी के तत्वावधान में मुनिश्री को भव्य शोभायात्रा के साथ पार्श्वनाथ मन्दिर से लेकर चले जहां शौभायात्रा में आगे आगे श्री विद्यासागर सर्वोदय पाठशाला के बच्चे धर्म ध्वजा लेकर उनके पीछे युवा मंडल के बच्चो दारा दिव्य घोष का वादन किया जा रहा था उनके पीछे युवा वर्ग जय-जय कार के नारे लगाते हुए चल रहे थे यहां से शोभायात्रा पछाडीखेडा़ रोड़ ओवरब्रिज गांधी पार्क भगवान महावीर मार्ग आचार्य श्री विद्यासागर द्धार होते हुए सुभाष गंज पहुंची रास्ते में स्थान स्थान पर भक्तो ने पाद -पक्षालन कर आरती उतारी ।
शोभायात्रा आदिश्वर धाम सुभाष गंज पहुंच कर धर्म सभा में बदल गई जहां मुनि श्री के सान्निध्य में जगत कल्याण की कामना के लिए महा शान्ति धारा की गई ।मुनि श्री के पद प्रक्षालन का सौभाग्य जैन समाज के मंत्री चक्रवर्ती राकेश कुमार विवेक कुमार अमरोद को प्राप्त हुआ
आदिनाथ से महावीर जन्म जयंती तक चल रहे हैं घर घर भजन
इस दौरान जैन समाज के मंत्री विजय धुर्रा ने कहा कि परम पूज्य मुनिश्री झांसी उत्तर प्रदेश से पद विहार करते हुए ऐसे समय में पधारे हैं जव युग के आदि में अषि मसि कृषि विद्या वाणिज्य का उपदेश देने वाले भगवान आदिनाथ से अंतिम तीर्थंकर महावीर स्वामी के जन्म जयंती का मंगल बात वरण घर घर में गूंज रहा है हम आने तीस तारीख को भगवान महावीर जन्म जयंती समारोह परम पूज्य के सान्निध्य में मनायेगे इस हेतु श्री फल भेंट किये
आपके यहां हुये वर्षावास की महक फिजाओं में आज घूम रही है–अविचल सागर जी महाराज
धर्म सभा को सम्बोधित करते हुए मुनि श्री अविचल सागरजी महाराज ने कहा जव तक हमारे कर्म नहीं बदलेंगे तव तक हम नहीं बदल सकते हैं आपको कोई भगवान नहीं आयेंगे जो बदल दे हमारे सामने भी तो भगवान आयें नहीं हमारे समानें आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज मुनिश्री सुधा सागर जी महाराज हमारे सामने आये उनका सान्निध्य में मिला और हमने अपने आप को बदलकर रख लिया आज जो कुछ भी हम है इनके आशीर्वाद से ही है और आपको आशीर्वाद दे रहे हैं कि आप भी सुखी हो जायें आपके नगर में मुनि पुंगव श्रीसुधासागरजी महाराज का इतना बड़ा चातुर्मास हुआ अशोक नगर बालों आप लोगों की वर्षो पुरानी मेहनत सफल हो गई कितनी चर्चा हुई आपके यहां हुये वर्षावास की वो चर्चा सिर्फ चर्चा नहीं थी आपने जो समर्पण दिखाया उसका परिणाम था उसकी सुगंध आज भी फिजाओं में महक रही है।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312
