अर्हम गुरु प्रणम्य सागर महाराज सानिध्य में होने जा रहे पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव कार्यक्रम की पत्रिका का विमोचन भव्यता के साथ संपन्न
सिंगोली
अर्हम गुरु मुनि श्री 108 प्रणम्य सागर महाराज सानिध्य में दिनांक 2 अप्रैल से 7 अप्रैल के मध्य पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न होने जा रहा है।
इसी कड़ी में पंचकल्याणक महा महोत्सव की पत्रिका का विमोचन सकल दिगंबर जैन समाज की उपस्थिति में बड़े ही हर्ष उल्लास ओर गगन भेदी जयकारों के बीच श्री पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के अंतर्गत आचार्य श्री 108विद्यासागर जी महाराज एवम अर्हम योग प्रणेता मुनि श्री108 प्रणम्य सागर जी मुनिराज के चित्र अनावरण और मंगलदीप प्रज्वलन किया ।
विमोचन समारोह की बेला में समस्त दिगंबर जैन समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी गण कार्यकारिणी सदस्य एवं समाज के संरक्षकगण एवं समस्त युवा परिषद के सदस्य महिला मंडल बालिका मंडल सभी की उपस्थिति रही।
10 साल का इंतजार समाप्त
समाज बंधुओ में अपार उत्साह की लहर साफ देखी जा सकती थी इसका मुख्य कारण यह है की 10 साल से जो इंतजार था वह अब समाप्त होने की ओर है पूरे नगर को दुल्हन की तरह है सजाने का काम प्रारंभ हो गया है।
मुख्य पंडाल और अन्य तैयारियां जोर-जोर से चल रही है जिसमें सकल दिगम्बर जैन समाज सिंगोली तन मन धन के साथ इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जुटी हुई है।
श्री भरत जैन ने निवेदन करते हुए मंगल कहा की समस्त भारतवर्ष की समाज से अनुरोध है की इस पाषाण से भगवान बनने वाली क्रिया में आप सभी सपरिवार पधार कर सातिशय पुण्य कर्मों का संचय करें।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747313
