Group of people seated in a circle under a colorful canopy at an outdoor community meeting.

दीक्षा महोत्सव समिति की बैठक में विभिन्न समितियाँ गठित, कंचन सिटी बनेगी आगमोद्धारक नगरी 

धर्म

दीक्षा महोत्सव समिति की बैठक में विभिन्न समितियाँ गठित, कंचन सिटी बनेगी आगमोद्धारक नगरी 

  रामगंजमंडी 

दीक्षा महोत्सव समिति की बैठक में विभिन्न समितियाँ गठित, हुई कंचन सिटी आगमोद्धारक नगरी बनने जा रही है। शुक्रवार को जैन श्वेतांबर मंदिर में पूज्य आचार्य श्री आनंदचंद्र सागर सूरी जी महाराज साहब की पावन निश्रा में दीक्षा महोत्सव समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में पूज्य आचार्य श्री ने कार्यक्रम स्थल कंचन सिटी का नामकरण आगमोद्धारक नगरी करने की घोषणा की।

 

 

साथ ही दीक्षा स्थल का नाम जिनहेम मेघ विरति वाटिका, प्रवचन स्थल का नाम धर्मसागर जी प्रवचन मंडप तथा भोजन स्थल का नाम भरत चक्रवर्ती भोजन मंडप घोषित किया गया।

दीक्षा महोत्सव प्रवक्ता वीरेन्द्र जैन ने बताया कि अत्यंत उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई बैठक में दीक्षा महोत्सव में आने वाले अतिथियों, कार्यक्रमों एवं व्यवस्थाओं को लेकर विस्तृत चर्चा की गई तथा जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं।

 

 

 

बैठक में प्रधान कार्यालय व्यवस्था समिति, भोजन व्यवस्था समिति, बहुमान समिति, मंच व्यवस्था समिति, आवास समिति, टेंट समिति, पानी समिति, कैटरिंग समिति, ग्राउंड समिति, चिकित्सा व्यवस्था समिति, धार्मिक अनुष्ठान समिति, प्रकाश व्यवस्था समिति, साधु-साध्वी व्यवच्छ समिति, सोशल मीडिया समिति, शक्रस्तव-अभिषेक पूजा समिति, सुरक्षा समिति, पार्किंग समिति, शोभायात्रा समिति, बिंदोरी समिति, सांस्कृतिक कार्यक्रम समिति, वाहन समिति, स्वागत समिति सहित लगभग 30 समितियों का गठन कर जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं।

 

 

यह रहेंगे समितियों में 

इन समितियों में सुरेन्द्र राका, अंशुल मेहता, धर्मचंद सकलेचा, आशीष डागा, प्रकाश धारीवाल, महावीर धूपिया, भानु जैन, रमेश मोरावाल, कोमल बोथरा, हुकम बाफना, तेजमल सर्राफ, विपिन जैन, मनीष धूपिया, अशोक बाबेल, राहुल चतर, संजय पतिरा, प्रदीप चतर, ज्ञानचंद डांगी, अजय डांगी, वर्धमान डांगी, रूपचंद लाडवा, अजीत पारख, सुनील चंडालिया, विकास श्रीमाल, विशाल डांगी, विकल्प डांगी, कौशल बाफना, राजकुमार बोथरा, पारस सेठी, प्रेमचंद धूपिया, संजय बिजावत, विजयपाल कीमती, अक्षय मेहता, रवि मेहता एवं राजेश पतिरा सहित अनेक समाजबंधुओं को दायित्व सौंपे गए।

 

 

 

 

इसके अतिरिक्त जैन मंदिर नवयुवक मंडल, महिला मंडल, स्थानकवासी नवयुवक मंडल तथा सुधर्म जैन महिला मंडल को भी विभिन्न व्यवस्थाओं की जिम्मेदारियाँ दी गईं।

प्रवक्ता वीरेन्द्र जैन ने बताया कि दीक्षा महोत्सव को संपूर्ण शहर ने अपना आयोजन माना है और अनेक संस्थाओं एवं समाजों ने इस धार्मिक आयोजन में सेवा देने की इच्छा व्यक्त की है।  

 

 

श्री वर्धमान जैन श्वेतांबर स्थानक में प्रवचन करते हुए पूज्य आचार्य आनंद चंद्र सागर सूरी महाराज साहब ने कहा कि भगवान के चरणों में फूल चढ़ाने वाले बहुत मिलेंगे पर माता-पिता प्रियंका संदीप मेहता ने अपने कलेजे के टुकड़े बेटी और बेटे को जिन शासन के चरणों में रखा है संयम ही वह रास्ता है जो हमें जन्म मृत्यु के कष्टों से मुक्ति दिलवा सकता है हम भी अपने मन में चिंतन का दीप प्रज्वलित करें सिर्फ आंखें ही नहीं दृष्टि का जागरण भी जरूरी हैं।  

 

संयम धारण कर अपने जीवन की दिशा को बदल सकते हैं चारित्र चंद्र सागर महाराज 

मुनिश्री चरित्र चंद्र सागर महाराज ने कहा कि अनादि काल से हमारी आत्मा भटक रही है इसका कारण राग़ है राग़ संसार में भटकने वाला है हम संसार से राग़ को समाप्त नहीं कर सकते लेकिन संयम धारण कर अपने जीवन की दिशा को बदल सकते हैं गुरु के चरणों में मस्तक तो सभी रखते हैं लेकिन गुरु की बातों को मस्तक पर धारण कर संयम भाई ने यह साहस दिखाया है । जीवन भर के लिए संसार का त्याग कर रहे हैं। यह आपके नगर और संपूर्ण क्षेत्र के लिए गर्व की बात है।

 

 

 

आज शक्रस्तव अभिषेक कल प्रवचन सिद्धचक्र पूजन बिंदोरी।

आज से दीक्षा महोत्सव के सभी कार्यक्रम कंचन सिटी खैराबाद रोड पर होगे। प्रातः 8:00 बजे पूज्य आचार्य श्री की उपस्थिति में आत्मोद्धारक नगरी, जिनहेम मेघ विरति वाटिका, धर्म सागर जी प्रवचन मंडप, भरत चक्रवर्ती भोजनमंडप के उद्घाटन होंगे। प्रातः 9:00 बजे शक्रस्तव अभिषेक होगा । रात्रि 8:00 बजे चौबीसी का कार्यक्रम रहेगा। इसी क्रम में 3 मई रविवार को प्रातः 9:00 बजे पूज्य आचार्य के प्रवचन होंगे, दोपहर 12.39 बजे सिद्ध चक्र पूजन होगा एवं सायं 7:30 बजे दीक्षार्थी की बिंदोरी इंडानी निवास रोसली रोड से प्रारंभ होकर बाजार नंबर एक में होते हुए कंचन सिटी पहुंचेगी।

           संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *