कुंडलपुर में होने जा रहे आचार्य पदारोहण हेतु लगभग 46 संतों का आगमन कुंडलपुर तीर्थ पर हो चुका है। अनेक साधु संतों का जल्द ही होगा प्रवेश

धर्म

कुंडलपुर में होने जा रहे आचार्य पदारोहण हेतु लगभग 46 संतों का आगमन कुंडलपुर तीर्थ पर हो चुका है। अनेक साधु संतों का जल्द ही होगा प्रवेश
कुंडलपुर
आचार्य गुरुवर विद्यासागर महाराज की परंपरा के नवीन आचार्य पदआरोहण समारोह दमोह जिले के कुंडलपुर तीर्थ पर 16 अप्रैल को होने जा रहा है। जिसको लेकर आचार्य श्री विद्यासागर महाराज से दीक्षित शिष्यों का आगमन कुंडलपुर तीर्थ पर हो चुका है। वह अनेक संतों का आगमन जल्द ही कुंडलपुर तीर्थ पर होगा।

 

 

पूज्य निर्यापक श्रमण सुधा सागर महाराज दमोह जिले की सीमा में मडियादी में आज प्रवेश कर चुके हैं। वह हटा के रास्ते होते हुए दमोह होते हुए अप्रैल माह के प्रथम सप्ताह में कुंडलपुर तीर्थ पर पहुंचेंगे।

 

 

 

 

मिली जानकारी अनुसार अब तक कुंडलपुर तीर्थ पर लगभग 46 साधु संतो का आगमन कुंडलपुर तीर्थ पर हो चुका है। वही अभी होली पर्व के अवसर पर भी काफी संख्या में भक्तों का जमावड़ा क्षेत्र पर रहा। अनेक भक्तों ने बड़े बाबा के अभिषेक पूजन कर संतो के दर्शन के साथ पुण्य लाभप्राप्त किया।

वही इस आयोजन को लेकर समाजसेवियों एवम भक्तों में सेवा को लेकर काफी उत्साह है। आसपास के समस्त क्षेत्र के समाज के सदस्य श्रमदान कर अभी से ही कार्यक्रम को भव्य एवं सफल बनाने हेतु जुट गए है।

यह आयोजन ऐसा पहला आयोजन होगा जिसमें आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज की प्रत्यक्ष उपस्थिति न होकर परोक्ष उपस्थिति रहेगी। इसकी भव्यता का अनुमान इसी से लगाया जा सकता है कि पूरे भारतवर्ष नहीं संपूर्ण विश्व की निगाहें16 अप्रैल को होने जा रहे आयोजन पर टिकी हुई हैं।

अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *