महावीर इंटरनेशनल शाखा नौगामा द्वारा ग्राम बस्सी में प्लास्टिक मुक्त भारत अभियान पोस्टर का किया लोकार्पण* सुरेश चंद्र गांधी नौगामा जिला बांसवाड़ा राजस्थान की रिपोर्ट———————
नौगामा
सब की सेवा सबको प्यार महावीर इंटरनेशनल शाखा नौगामा द्वारा आज श्रीमती गीता उपाध्याय वाइफ गणेश जी उपाध्याय की सेवानिवृत्ति कार्यक्रम में महावीर इंटरनेशनल शाखा के अध्यक्ष सुरेश चंद्र गांधी स्काउट मास्टर अनिल भट्ट रैयाना)आंजना गांव के सरपंच रामलाल सिलाई PO महेन्द्र टेलर राष्ट्रीय शिक्षक संघ (राष्ट्रीय)के मन्त्री श्री मणीलाल डामोर ,ज्योतिष आचार्य नटवरलाल शुक्ला जी आजना के वार्ड पंच एवं सेवानिवृत्ति समाज जन ओर परिवार मोटी बस्सी के सभी व्यक्ति कार्यक्रम में उपस्थित हुए ।
सभी अतिथियों के सानिध्य में महावीर इंटरनेशनल शाखा नौगामा द्वारा प्लास्टिक मुक्त भारत अभियान के पोस्टर का विमोचन किया गया इस अवसर पर शाखा द्वारा सेवानिवृत्ति होने वाली श्रीमती गीता उपाध्याय एवं उपस्थित सभी अतिथियों का महावीर इंटरनेशनल की ओर से उपणा ओढाकर सम्मान किया गया इस अवसर पर महावीर इंटरनेशनल अध्यक्ष सुरेश चंद्र गांधी ने उपस्थित सभी छात्रों को मिशन ऑक्सीजन सिंगल यूज प्लास्टिक एवं अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाने का आवाहन किया एवं सभी कार्यक्रमों में प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने के लिए शपथ दिलाई उन्होंने कहा कि हमें सभी कार्यों के लिए कपड़े की थैली का उपयोग करना है हमें संपूर्ण भारत को प्लास्टिक मुक्त बनाने का आह्वान किया इस अवसर पर महावीर इंटरनेशनल द्वारा इस भीषण गर्मी को देखते हुए आसमान में उड़ने वाले प्यासे पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था हेतु अपने-अपने घरों की छतो पर एवं आसपास जहां पक्षी आसानी से पानी पी सके वहां पर परिंडे रखने हेतु आवाहन किया ।।

इस अवसर पर श्री गणेशलाल जी उपाध्याय द्वारा 101 परिंडे वितरण हेतु राशि प्रदान की इस अवसर पर ,नटवरलाल जी आचार्य ,रोशन जी ; रोनिका ,भूपेश भट्ट जीओर भाई श्री जगदीश परिवार पिता श्रीगौरी शंकर जी पण्डया कमलेश जैन आदि ने अपना सहयोग प्रदान किया।।
