शांति जय घोष रामगंजमंडी ने पँचकल्याण महोत्सव में सभी को अपनी औऱ आकर्षित किया
सपनो को मिली एक नयी उड़ान
रामगंजमडी
गुरुवार की बेला धार्मिक दृष्टिकोण से एक महत्वपूर्ण रही जी हां इस दिन को स्वर्णिम दिनों मे एक कहे तो अतिशयोक्ति नही है। इस दिन अतिशय क्षेत्र चाँदखेड़ी में जन्मकल्याण महोत्सव मनाया गया। जहां गाँव मे अभूतपूर्व शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें रामगंजमडी नगर के शान्ती जयघोष ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
सचमुच इन्हे एक नई उड़ान मिल गयी जब सभी ने इन्हें सराहा।
एक नज़र इस घोष की स्थापना कैसे हुई?

यह सचमुच सपनो की उड़ान ही कहा जाएगा आज पल्लवित हुआ।..
रामगंजमंडी की पहली महिला बैंड टीम शांति जय घोष जिसका सपना श्री शान्तीनाथ महिला मंडल रामगंजमडी सांस्कृतिक मंत्री श्रीमती सोनिया बागाड़िया ने देखा और अपने अथक प्रयासों से एक सफल टीम खड़ी कर दी। श्री शान्तीनाथ महिलामण्डल अध्यक्षा श्रीमती शोभना सावला और महिला मण्डल ने इस सपने को पंख दिये और इन्होने भले ही उम्र छोटी हो अपना गुरु दीपक सोगानी और मयूर जैन ढाबला को बनाया। इन दोनों ने टीम मे जान भरने का कार्य किया। इन दोनों ने सर्वस्व समर्पण कर इस टीम को प्रवीण किया। मेघा ढाबला,रेखा शाह,रचना बागड़िया, चारु मित्तल, आयूषी सोनी आदि पुरी टीम का कठिन परिश्रम,मेहनत व लगन के साथ व श्रीमती सोनिया बागडीया के जुनून व कुशल नेतृत्व ने चांदखेड़ी जन्मकल्याण मे इस टीम ने अपनी सफलता का डंका बजा दिया। जिसकी सराहना नगर ही नही सम्पूर्ण स्थानों पर हो रही है। निश्चित रूप से रामगंजमडी नगर का गौरव इनकी कर्मण्यता के काऱण बलवती हुआ है।

कहा जाता है होसलो में उड़ान हो तो हर लक्ष्य को पाया जा सकता है। वह सब इस टीम ने करके बता दिया। यह आयोजन 120 देशों में पारस, जिनवाणी, सुधाकलश, आगमवाणी, tv चेनल व you tube के माध्यम से प्रसारित हुआ।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमडी की रिपोर्ट
