युवाओ को व्यवस्थित होने का सन्देश दिया आचार्य श्री ने

धर्म

युवाओ को व्यवस्थित होने का सन्देश दिया आचार्य श्री ने
नरवाली
सिद्धचक्र महामंडल विधान समापन बेला में चतुर्थ पट्टाचार्य आचार्य श्री सुनील सागर महाराज ने अपने उद्बोधन में कहा यह चिराग जिंदगी का कब बुझ जाएगा, हमें पता भी नही चलेगा। उन्होनें कहा आत्मा का मरण नही होगा पर पर्याय बदलती रहेगी। आत्मा से परमात्मा बनने का प्रयास कीजिए। अपने जीवन में धर्म की बयारी लगाए। वही ध्यान इंगित करते हुए कहा खेल खेल में यदि खिलोना लूट गया तो ज्ञानी मुस्कुराता है। अज्ञानी रोता है। कोई भी हो चाहे वो ज्ञानी हो या अज्ञानी सभी को अपनी आयु पूर्ण करते हुए इस संसार को व पर्याय को छोड़ना ही होगा। उन्होनें सीख देते हुए कहा अपने को धन संपत्ति के पीछे नहीं आत्मा के पीछे लगाना चाहिए। उन्होंने युवाओ को जागृत करते कहा युवाओं को व्यवस्थित बनना चाहिए न की व्यवस्था के पीछे। साथ ही धर्म ध्यान करते हुए अपनी आत्मा का कल्याण करने में जीवन लगाना चाहिए।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *