स्वस्तिभूषण माताजी का हुआ भव्य मंगल प्रवेश
पीपलु गणिनी आर्यिका स्वस्तिभूषण माताजी का पीपलू कस्बे में जुलूस के साथ भव्य मंगल प्रवेश हुआ। धर्मावलंबी पीपलू कस्बे में गणिनी आर्यिका स्वस्तिभूषण माताजी के मंगल प्रवेश को लेकर इतने आतुर थे कि कस्बे से 4 किमी दूर नाथड़ी चौराहे पर ही पहुंच गए। जहां से माताजी संसघ के साथ भक्तगण पैदल ही स्वस्ति धाम प्रणेता स्वस्तिभूषण माताजी के जयकारों का उद्घोष करते हुए साथ में ही निकल पड़े। जैसे ही नाथड़ी रोड़ स्थित अग्रसेन प्लाजा के यहां आर्यिका संसघ एवं भक्तगण पहुंचे तो रंगोली सजाकर तोरण द्वारा बनाकर भव्य चरण प्रक्षालन किया गया।साथ ही जिनालय तक जगह जगह तोरण द्वार बनाकर, रंगोली सजाकर घर-घर के बाहर समाजबंधुओं ने चरण प्रक्षालन करने का सौभाग्य प्राप्त किया। व भक्तगण गणिनी आर्यिका स्वस्ति भूषण माताजी की एक झलक पाने को उत्सुक दिखाई पड़ रहे थे।

जूलूस में समाज के युवा हाथों में झंडे लेकर जयघोष करते हुए चल रहे थे।जुलूस का मार्ग में जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। महिलाएं एवं युवतियां भक्ति भजनों पर थिरक रही थी। इस दौरान हिमांशु, श्रेयांश अग्रवाल, अतुल, स्वास्तिक, योगेश, अभिषेक, रचित, पीयूष, समाज के सभीबंधु पधारें।
प्रवक्ता हिमांशु जैन बताया कि टोंक उप जिला कलेक्टर से शिप्रा जी जैन व जयपुर से राजस्थान जैन युवा महासभा दक्षिण संभाग के अध्यक्ष चेतन जैन जी निमोडिया परम गुरु भक्त रमेश जैन जी ठोलिया मानक जी ठोलिया प्रमोद जी बावड़ी मनोज जी माधोराजपुरा शैलेश जी पाटनी गुरु भक्त पधारें। संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमडी
