Woman in a white headscarf speaks into a microphone at a ceremony, seated on an ornate wooden chair; another woman sits nearby.

बच्चों में जल्दी सोना, जल्द जागने की आदत जरूरी : आर्यिका स्वास्तिभूषण माताजी

धर्म

बच्चों में जल्दी सोना, जल्द जागने की आदत जरूरी : आर्यिका स्वास्तिभूषण माताजी

 केशवरायपाटन

शहर के आर्यन एकेडमी कॉन्वेंट सीनियर सैकंडरी स्कूल में प्रवचन में आर्यिका स्वस्ति भूषण माताजी ने विद्यार्थियों को अनुशासन, समय प्रबंधन और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की सीख दी। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में ऊंचाइयों तक पहुंचने के लिए जल्दी जागना और जल्दी सोने की आदत जरूरी है।

 

 

 

 

माताजी ने कहा कि सुबह जल्दी उठने से मन शांत, स्थिर और आलस रहित रहता है, जिससे पढ़ाई में एकाग्रता बढ़ती है। उन्होंने मोबाइल को मन भटकने का कारण बताते हुए कहा कि इसका उपयोग केवल आवश्यकता के अनुसार ही करना चाहिए। उन्होंने आर्यन नाम की सार्थकता बताते हुए कहा कि इसका अर्थ श्रेष्ठ,सज्जन, कुलीन और सुसंस्कृत व्यक्ति होता है।व्यक्ति सूट में सीढ़ी चढ़ता एक आधुनिक बिल्डिंग पृष्ठभूमि पर, ऊपर लाल हिंदी हेडलाइन वाला विज्ञापन दिख रहा है; बीच में ग्रे बबल में संदेश और नीचे नमकीन के ट्रे के साथ संपर्क नंबर।

 

 

 

 

 साथ ही बताया कि हिंदू परंपरा में जन्म से मरण तक चार आश्रम बताए हैं। पहले बच्चों का 8 वर्ष तक माता-पिता ध्यान रखते थे, लेकिन वर्तमान में कम उम्र में ही बच्चों को स्कूल भेजा जा रहा है। उन्होंने कहा कि जब तक बच्चे के दिमाग का पूर्ण विकास नहीं हो जाता, तब तक उन पर पढ़ाई का अत्यधिक बोझ नहीं डालना चाहिए।

 

माताजी ने फास्ट फूड के दुष्प्रभाव बताते हुए कहा कि इस आदत को जितनी जल्दी छोड़ा जाए, उतना ही स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है, जिससे बीमारियों से बचाव संभव है। कार्यक्रम के अंत में स्कूल निदेशक सत्यप्रकाश ओझा ने माताजी को श्रीफल भेंट किया।

 

 

 

 

 

 

 

 माताजी ने कहा कि वर्तमान समय में विद्यार्थियों का मन स्थिर नहीं है! आज के समय में मन भटकने का पहला कारण है मोबाईल! मोबाईल लत है नशा है उसके आगोश में जो आ रहा है उसको वह मानसिक रूप से तो कष्ट दे ही रहा है शारीरिक रूप से भी कमजोर कर रहा है! बच्चे नियम ले क़ि मोबाईल का कम से कम उपयोग करें! और उसमें गन्दी विडिओ ना देखें! फास्ट फूड का नियम लो कि महीने सिर्फ एक बार ही खाएंगे! 

माता पिता को परेशान नहीं करेंगे! प्रवचन के पश्चात् शिक्षा अधिकारी श्रीमती मधु वर्मा जी ने पूज्य माता जी को श्रीफल भेंट किया!आर्यन स्कूल के डायरेक्टर श्री सत्य प्रकाश ओझा जी ने विद्यालय में आगमन पर पूज्य माता का धन्यवाद ज्ञापित कर उनका आशीर्वाद ग्रहण किया! माता जी ने सभी अध्यापकों को पुस्तक पेन आदि सामग्री प्रदान कर खूब शुभाशीष प्रदान किया! 

 

      संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *