गांधी कोल्ड स्टोरेज पर मुनि श्री प्रमाण सागर जी की हुई आहार चर्या*

धर्म

*गांधी कोल्ड स्टोरेज पर मुनि श्री प्रमाण सागर जी की हुई आहार चर्या*

इंदौर
दिगंबर जैन समाज इंदौर के वरिष्ठ समाजसेवी एवं राष्ट्रीय नेता श्री हंसमुख गांधी को उनके नेमावर रोड (8 मील) स्थित गांधी कोल्ड स्टोरेज पर आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के शिष्य शंका समाधान प्रवर्तक मुनि श्री प्रमाण सागर जी महाराज ससंघ
को नगर प्रवेश के ,दो दिन पूर्व आहार चर्या संपन्न करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

 

स्मरणीय है कि नेमावर रोड 8 मील स्थित गांधी कोल्ड स्टोरेज साधु संतों के लिए एक ऐसा विश्राम स्थल है जहां इस मार्ग पर बिहार करने वाले साधु संतों के लिए गांधी परिवार आहार निहार एवं विश्राम की सुविधा उपलब्ध कराता है।
श्री गांधी ने बताया कि कोल्ड स्टोरेज की वसुंधरा 145 से अधिक साधु संतों की चरण रज से पवित्र है एवं गांधी परिवार को उनकी आहार चर्या कराने एवं उनका आशीर्वाद पाने का भी सौभाग्य प्राप्त हो चुका है ।

 

 

अभी तक यहां आचार्य विद्यासागजी महाराज संघ के अनेकों मुनियों, आचार्य भरत सागर जी, आचार्य गुप्तिनंदीजी, आर्यिका ज्ञानमती माताजी, आर्यिका आदर्श मती माताजी, मुनि आदित्य सागर जी ,मुनि महासागर जी आदि संतों की आहार चर्या संपन्न हो चुकी है

 

 

इस अवसर पर होलास आशा सोनी, पार्षद राजीव जैन, विमल अजमेरा, संजय अहिंसा, कैलाश लुहाडिया,
पत्रकार हेमंत जैन, राजू अलबेला आदि समाज के गणमान्य उपस्थित थे।

    संकलित जानकारी के साथ अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *