पद सेवा के लिए, अभिमान के लिए नहीं: स्वास्तिभूषण माताजी
केशवरायपाटन
केशवरायपाटन अतिशय क्षेत्र में धर्मसभा में गणिनी आर्यिका 105स्वस्तिभूषण माताजी ने कहा कि पद का उपयोग सेवा के लिए होना चाहिए, अभिमान के लिए नहीं।
जितना बड़ा पद होता है, जिम्मेदारी उतनी ही बढ़ जाती है। उन्होंने कहाकि पद मिलने पर व्यक्ति में सरलता और सेवा भाव होना चाहिए। अच्छे व्यवहार वाले व्यक्ति को हमेशा सम्मान मिलता है। सांसारिक पद नश्वर हैं, इसलिए सच्चा सुख धन या पद से नहीं, बल्कि इनसे ऊपर उठकर सेवा करने में है।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312
