शांतिनाथ दिगंबर जैन महिला मंडल द्वारा “रिश्तो की साझेदारी” प्रतियोगिता में सभी ने अलौकिक प्रस्तुति दी
रामगंजमंडी
अनंत चतुर्दशी की पूर्व संध्या पर श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन महिला मंडल रामगंज मंडी द्वारा “रिश्तो की साझेदारी” प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें सभी ने धार्मिक क्षैत्र में धार्मिक क्रिया में अपनी साझेदारी को बताया किसी ने यात्रा में, किसी ने यह बताया कि पूजन करते वक्त धर्म ध्यान में ही लगाना चाहिए और रिश्तो को अहमियत देना चाहिए।
कोई भाई बहन बना कर आया, कोई ननंद भोजाई का पात्र बनकर आया, तो किसी ने देवर भाभी का चित्रण प्रस्तुत कर समाज को एक नई दिशा प्रदान की साथ ही साथ धार्मिक और शिक्षा पद प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोहा।

इस आयोजन का कुशल संचालन सांस्कृतिक मंत्री सोनिया बागड़िया ने किया इस प्रतियोगिता की शुरुआत में दीप प्रज्वलन समाज के अध्यक्ष दिलीप कुमार विनायका, सांगानेर से पधारे विद्वान हेमंत भैया जी, प्रकाश विनायका, चेतन बागड़ियां, नरेश बाकलीवाल,पदम लुहाड़िया द्वारा किया गया।


इसके साथ ही अभूतपूर्व मंगलाचरण की प्रस्तुति रचना बागड़ियां, रुचिका रावंका, पूजा जैन ने दी इस प्रतियोगिता में पूरा पंडाल भरा दिखाई दिया। सभी ने महिला मंडल द्वारा किए इस कार्य को सराहा। इस आयोजन के निर्णायक मंडल में राजकुमार गंगवाल, सुलोचना लुहाड़िया, मनोज पहाड़िया ,साधना पहाड़िया, मयंक सांवला, विजया सांवला रहे। प्रथम पुरस्कार ननद भोजाई की जोड़ी शिखा आस्था गर्ग को मिला, द्वितीय पुरस्कार पति-पत्नी की जोड़ी मयूर मेघा गर्ग को मिला तृतीय पुरस्कार दो जनों को मिला जिसमें दो सहेलियां विजया झांझरी, विलास बागड़ियां एवं देवर भाभी की जोड़ी लकी चेलावत ,रुचि चेलावत को मिला। इस कार्यक्रम की खास बात यह रही है समाज की नवीन प्रतिभाएं समाज के सामने परिलक्षित होकर सामने आई।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंज मंडी की रिपोर्ट
