Group of Indian men and women in colorful traditional attire posing for a photo at a community event with banners in Hindi in the background.

अक्षय तृतीया को प्रथम तीर्थंकर भगवान ऋषभदेव का प्रथम पारणा इक्षु रस से

धर्म

अक्षय तृतीया को प्रथम तीर्थंकर भगवान ऋषभदेव का प्रथम पारणा इक्षु रस से

जयपुर ,19अप्रेल । शाश्वत तीर्थ अयोध्या में जन्मे जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर भगवान ऋषभदेव का प्रथम पारणा इक्षु रस से वैशाख शुक्ल तृतीया को हस्तिनापुर में राजा श्रेयांस के यहां हुआ। अक्षय तृतीया पर इक्षु रस का वितरण कर मनाया अक्षय तृतीया महोत्सव।
वात्सल्य ग्रुप के अध्यक्ष अनिल टोंग्या के अनुसार *श्री दिगम्बर जैन वात्सल्य ग्रुप* व *पुलक मंच परिवार* के संयुक्त तत्वावधान दिगम्बर जैन मंदिर महारानी फार्म गायत्री नगर के बाहर प्रांगण में 19 अप्रैल 2026 प्रातः 7 -00 बजे से 9-30 तक इक्षु (गन्ने )रस को पिलाने का कार्यक्रम रखा गया था।

 

उक्त अवसर पर कार्यक्रम का उद्घाटन राजेन्द्र -सुमन सोगानी ने, कार्यक्रम में वात्सल्य ग्रुप के संस्थापक अध्यक्ष सुरेश- राज लुहाडिया, पुलक मंच परिवार की राष्ट्रीय महामंत्री बीना टोंग्या, अध्यक्षा मंजू सेवा वाली, उपाध्यक्षा विमला जैन , महासचिव रेखा-अनिल झांझरी, वात्सल्य ग्रुप की उपाध्यक्ष उषा लुहाडिया, उपाध्यक्ष अशोक कासलीवाल एच पी सीएल, कोषाध्यक्ष सुरेश मीनू जैन,सांस्कृतिक सचिव प्रदीप – गुड्डी पाटनी, साथ प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष कैलाश जी छाबडा, उपाध्यक्ष अरुण जी शाह,कोषाध्यक्ष राकेश छावडा, अखिल भारतवर्षीय दिगम्बर जैन युवा परिषद् के राष्ट्रीय महामंत्री उदयभान जैन बडजात्या, मंजू सेवा वाली ,अशोक जैन अंजू जैन विधान सभा वाले, अरूण सांघी , प्रवक्ता राकेश -राजकुमारी पाटोदी आदि गणमान्य महानुभाव उपस्थित थे,।इस अवसर पर समाज के लगभग 750 ब्यक्तियों ने गन्ने के रस का आनंद लिया ।
अन्त में सभी का आभार ‌व्यक्त किया महासचिव रेखा झांझरी ने।
प्रेषक —उदयभान जैन जयपुर
मो-94143-06696

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *