आगरा के एकमात्र श्वेत स्वर्ण वर्ण में नवनिर्मित प्रतिष्ठित मानस्तम्भ में विराजित जिनबिम्ब का प्रथम महामस्तकाभिषेक का हुआ आयोजित

धर्म
  • आगरा के एकमात्र श्वेत स्वर्ण वर्ण में नवनिर्मित प्रतिष्ठित मानस्तम्भ में विराजित जिनबिम्ब का प्रथम महामस्तकाभिषेक का हुआ आयोजित
    आगरा:
    गुरूवार 30 dec 2021 की बेला में कमला नगर स्थित श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर शालीमार एनक्लेव स्थित पौष वदी ग्यारस को भगवान पार्श्वनाथ जन्मकल्याणक महोत्सव पर आगरा की एकमात्र सवा सात फूटी श्याम वर्णी भगवान पार्श्वनाथ मूलनायक से सुशोभित मंदिर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बड़े ही धूम धाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सर्वप्रथम मूलनायक भगवान पार्श्वनाथ की अभिषेक एवं शांतिधारा की गयी।

  • इस आयोजन में परम पूज्य पट्टाचार्य श्री 108 ज्ञानसागर महाराज की सुयोग्य शिष्या आर्यिका 105 अंतसमति माताजी के सानिध्य में नित्य-नियम पूजन के साथ माता जी द्वारा लिखित कल्याण मंदिर विधान किया गया।
  1. इस मागलिक बेला में पालना भी भक्तो द्वारा झुलाया गया। जिसमें प्रथम पालना झूलाने का परम सौभाग्य सूर सर्वेश समूह को मिला। इसके पश्चात नवनिर्मित मानस्तभ में विराजित जिनबिम्ब का प्रथम महामस्तकाभिषेक का सोभाग्य प्रथम स्वर्ण कलश से श्री दमन चन्द जैन, रजत कलश से श्री प्रशांत जैन, तृतीय कलश से श्री रवि जैन को मिला। इस अवसर सभी श्रद्धालुओ ने प्रभु का अभिषेक कर अपने जीवन को धन्य किया। इसके बाद हर्ष वर्ष के भांति इस वर्ष भी स्नेह भोज का आयोजन किया गया। स्नेह भोज के पुण्यार्जक गुंजन जैन,निधि जैन परिवार रहेइस अभूतपूर्व बेला में सांध्य कालीन महाआरती करने का सौभाग्य शालीमार जैन युवा मंडल, शालीमार महिला मंडल, शुभकामना परिवार,आदिनाथ भक्ताम्बर मंडल को प्राप्त हुआ। वही सूर सर्वेश समूह की टीम द्वारा एक शाम प्रभु पार्श्व नाम भक्ति संध्या में भजनो पर श्रद्धालुओ द्वारा भक्ति की गयी। श्री राजकुमार जैन गुड्डू,राजू गोधा, मुकेश रपरिया,संजू गोधा,शैलेन्द्र रपरिया,मीडिया प्रभारी शुभम जैन,गुंजन जैन,विनीत जैन,शशि पाटनी,ख्याति जैन,समस्त सकल दिगंबर जैन समाज आगरा के श्रद्धालु मौजूद रहे।

  2. शुभम जैन आगरा से प्राप्त जानकारी के साथ अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमडी की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *