Panel of Hindu monks seated on pink sofas on a decorated stage under a bright tent; behind them is a large yellow banner with red Hindi script and images of a child and a cow.

गोकुलधाम गौशाला में शिलान्यास एवं स्तंभ पूजन कार्यक्रम में श्री भंडारी अतिथि* 

राज्य

*गोकुलधाम गौशाला में शिलान्यास एवं स्तंभ पूजन कार्यक्रम में श्री भंडारी अतिथि*

धामनोद // से दीपक प्रधान की रिपोर्ट गोकुलधाम गौशाला, लोणी फाटा टांकी रोड, मनावर में 15 अप्रैल 2026, बुधवार को शिलान्यास वीएवं स्तंभ पूजन का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस पावन अवसर पर क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक एवं धर्मप्रेमी उपस्थित रहे।

 

 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री प्रह्लाद जी भंडारी (निदेशक, गुरुकुल स्कूल, धामनोद) रहे। उन्होंने अपने उद्बोधन में गौ सेवा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गौशाला जैसे पवित्र कार्य समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं और सभी को इसमें बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए।

कार्यक्रम में संत-महात्माओं एवं अन्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। विधिवत पूजा-अर्चना के साथ शिलान्यास एवं स्तंभ पूजन सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर उपस्थित श्रद्धालुओं ने गौ सेवा के इस पुनीत कार्य में सहयोग करने का संकल्प लिया।

आयोजकों द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *