आचार्य श्री जिनमणिप्रभ सुरीश्वर महाराज ने पत्रकारों को किया संबोधित वर्तमान में हो रही हिंसा का मुख्य कारण एगो और स्वार्थ है शांति महावीर के सिद्धांत अहिंसा से ही संभव है। आचार्य श्री
रामगंजमंडी
वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव हेतु आचार्य श्री जिनमणिप्रभसुरीश्वर महाराज का मंगल आगमन हुआ आचार्य प्रवर नगर के सभी पत्रकारों को अपना मंगल आशीर्वाद प्रदान किया और पत्रकार वार्ता को संबोधित किया
आचार्य श्री से पूछा गया वर्तमान में जो युद्ध हो रहा उसका क्या कारण है?
गुरुदेव आज जो युद्ध हो रहा है उसका मुख्य कारण इगो और स्वार्थ है उन्होंने कहा जब जब एगो और स्वार्थ आता है तब तब हिंसा का वातावरण उत्पन्न होता है। वर्तमान में जो युद्ध चल रहे हैं उस पर गुरुदेव ने कड़ी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कितनी संपति नष्ट होती है कितने बेगुनाह लोग मारे जाते हैं। विश्व मे शांति महावीर के उपदेश अहिंसा शांति अपरिग्रह से ही होगी।

पत्रकारों को क्या करना चाहिए?
पत्रकार वार्ता के दौरान गुरुदेव से पूछा कि पत्रकारों को क्या करना चाहिए इस पर गुरुदेव ने कहा कि अपनी लेखनी उपयोग सही दिशा में करे जिससे देश का विकास हो और उन्नति हो। व्यक्ति का जीवन नैतिक मूल्यों की और बड़े उस हेतु कार्य करना चाहिए।




मंदिर के निर्माण में बहुत पुरुषार्थ लगा है आचार्य श्री
मंदिर के निर्माण में पूछे गए सवाल में आचार्य श्री ने कहा कि इस मंदिर के निर्माण में बहुत पुरुषार्थ लगा है उन्होंने राजकुमार पारख की कर्मठता की सराहना करते हुए कहा कि मंदिर तो बहुत बनते सालों लग जाते हैं लेकिन इतना विशाल मंदिर इतना जल्दी बनकर तैयार होना बड़ी बात है इसका कारण राजकुमार पारख उनकी टीम की मेहनत लगन निष्ठा है। नींव से शिखर तक पूरा काम होना एक भी काम शेष नहीं रहना यह बहुत बड़ी बात है। उन्होंने मंदिर की भव्यता की भी सराहना की गई।
गुरुदेव 300 से अधिक प्रतिष्ठा करवा चुके हैं
आपको बता दें आचार्य प्रवर महासंत है उनकी साधना दिव्य वे इस धरा पर 300 से अधिक मंदिरों की प्रतिष्ठा करवा चुके हैं। गुरुदेव का वर्षायोग 2027 हैदराबाद में संपन्न होगा।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312
