श्री जी की रथयात्रा में गूंजे भगवान चन्द्र प्रभू के जयकारे – विधान पूजा में चढाये अर्घ्य – सोमवार को होगा भक्तामर स्तोत्र अनुष्ठान

धर्म

श्री जी की रथयात्रा में गूंजे भगवान चन्द्र प्रभू के जयकारे – विधान पूजा में चढाये अर्घ्य – सोमवार को होगा भक्तामर स्तोत्र अनुष्ठान


जयपुर
मालवीय नगर,सेक्टर-10 स्थित श्रीचन्द्रप्रभु दिगम्बर जैन मन्दिर में चल रहे तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव के आयोजन में रविवार को श्री जी की विशाल रथयात्रा निकाली गई। दोपहर में श्री 1008 चन्द्रप्रभु मण्डल विधान का संगीतमय आयोजन किया गया।

इसी के साथ सोमवार को सायकांल भक्तामर स्तोत्र अनुष्ठान का भव्य संगीतमय आयोजन किया जावेगा।


मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष हरकचंद लुहाडीया व महामंत्री अनिल जैन बड़जात्या ने बताया कि महोत्सव के तहत 8 मई को सुबह मंदिर जी से श्री जी की भव्य रथयात्रा शुरू हुई जो विभिन्न मार्गो से होती हुई वापस मंदिर प्रांगण में पहुची। शोभायात्रा में महिला मण्डल की सदस्याये गरबा करते हुए नाचते गाते शामिल हुई। रास्ते में जगह जगह श्री जी की मंगल आरती की गई। मंदिर पहुचकर रथयात्रा का समापन हुआ। तत्पश्चात मंदिर प्रांगण में आयोजित धर्मसभा में भारत गौरव गणिनी आर्यिका 105 श्री स्वस्तिभूषण माताजी के मंगल प्रवचन हुए। समाजश्रेष्ठी प्रमोद पहाड़िया, अजय कटारिया, उत्तम कुमार पाण्ड्या ने दीप प्रज्जवलन किया।
गणिनी माताजी ने धर्म के प्रभावना अंग की व्याख्या करते हुए भगवान के विहार के दृश्यों का बखान किया।
माताजी ने बताया कि वीतरागी देव के सभी को दर्शन करवाने के लिए विशेष उत्सवों पर रथयात्रा निकाली जाती है। भगवान के विहार का प्रतीक होती है रथयात्रा। जिनेद्र देव परिग्रह रहित ध्यान मुद्रा में होते हैं। रथयात्रा से
जिन दर्शन की प्रभावना होती है । मंच संचालन अनुष्ठानाचार्य कपिल भैय्या इन्दौर ने किया।धर्म सभा में कमल बाबू जैन, विनोद जैन कोटखावदा, रमेश ठोलिया,उत्तम कुमार पाण्ड्या,अशोक जैन नेता, पदम बिलाला, सुरेश सोनी, अकलंक जैन, महेन्द्र अनोपडा, महेन्द्र गोधा, रामपाल जैन, विजय कासलीवाल, कल्पना बैद, सरोज पाण्ड्या , दीपक बिलाला, विमलेश राणा आदि उपस्थित थे। धर्म सभा में जनकपुरी जैन समाज, जय जवान काॅलोनी, तारानगर एवं शक्ति नगर जैन समाज की ओर से माताजी ससंघ को श्री फल भेट कर आशीर्वाद प्राप्त किया । सायकांल गुरु भक्ति, आनन्द यात्रा एवं महाआरती के आयोजन किये गये। श्री विनोद जैन कोटखटावदा ने बताया कि सोमवार 9 मई को सुबह अभिषेक शांतिधारा के बाद धर्म सभा का आयोजन किया जावेगा। जिसमे माताजी के मंगल प्रवचन होगें।
समाजश्रेष्ठी उत्तम कुमार-सरोज देवी पांडया परिवार की ओर से सायंकाल 48 दीपकों द्वारा ऋद्धि मंत्रो से युक्त
भक्तामर अनुष्ठान का आयोजन किया जाएगा।
संकलन अभिषेक जैन लुहाडीया रामगंजमडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *