सम्पूर्ण भारतवर्ष के जैन श्रावक श्राविकाओं से निवेदन 

धर्म

सम्पूर्ण भारतवर्ष के जैन श्रावक श्राविकाओं से निवेदन
सादर जय जिनेंद्र।
परम पूज्य आचार्य श्री काम कुमार नंदी महाराज की निर्मम हत्या कर्नाटक के बेलागावी जिले में कर दी गई ।जिसे घटित हुए आज चौथा दिन है। आप सब इस घटना को सुनकर एवं जानकर बड़े ही दुखी हो रहे होंगे और अपराधियों के प्रति आपके मन में रोष भी होगा। किंतु यह रोष प्रदर्शित भी होना चाहिए।

 

 

हम सब यह सोचते हैं कि यह कार्य तो समाज के पदाधिकारियों एवं राष्ट्रीय व स्थानीय स्तर पर बनी संस्थाओं का है। मैं यह पूछना चाहता हूं क्या वह केवल इन्हीं संस्थाओं व पदाधिकारियों के ही संत थे।क्या हम सबका उनके प्रति कोई कर्तव्य नहीं बनता है।मेरा तो यह मानना है कि हम सब को एक साथ प्रयास करना चाहिए और आगे बढ़कर इस घटना की तीव्र भर्त्सना करते हुए अपना विरोध दर्ज कराना चाहिए। कर्नाटक सरकार और भारत सरकार को अति शीघ्र कार्यवाही हेतु पत्र, ज्ञापन एवं अहिंसक प्रदर्शन के माध्यम से अपनी बात रखनी चाहिए।
1- अपराधियों को अतिशीघ्र सजा मिले। जिससे घटना की पुनरावृत्ति न हो।
2- अपराध के कारणों का खुलासा होना चाहिए
3- स्पेशल फास्टट्रैक गठित कर सुनवाई की जाए
4- जैन सन्तो की सुरक्षा सरकारों द्वारा सुनिश्चित की जाए
5-प्रत्येक राज्य मे जैन श्रमण संस्कृति बोर्ड का गठन हो।
*संजय जैन बड़जात्या कामां*

निम्न पर मेल कर विरोध दर्ज कराए ओर अपराधियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग करे cm@karnataka.gov.in
cmkar@nic.in
Homeministergok2023@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *