आचार्य श्री प्रज्ञा सागर जी महाराज द्वारागायत्री नगर में अमृत स्नान महोत्सव संपन्न

धर्म

आचार्य श्री प्रज्ञा सागर जी महाराज द्वारागायत्री नगर में अमृत स्नान महोत्सव संपन्न

जयपुर 10 अप्रैल  महावीर तपोभूमि उज्जैन व गोलोक धाम के प्रणेता वात्सल्य रत्न आचार्य प्रज्ञा सागर जी महाराज के 41 वें गृह त्याग दिवस के अवसर पर श्री दिगंबर जैन मंदिर महारानी फार्म गायत्री नगर में 10 अप्रैल को प्रातः 8:30 बजे से आचार्य श्री की प्रेरणा में आशीर्वाद से मंदिर प्रबंध समिति के तत्वावधान में अमृत स्नान महोत्सव संपन्न हुआ।

 

 

 

 अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन युवा परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री उदयभान जैन ने अवगत कराया की सर्वप्रथम धर्म सभा में मंगलाचरण मंजू सेवा वाली द्वारा किया गया, तत्पश्चात गजेंद्र प्रीति छाबड़ा परिवार की ओर से गुरुदेव आचार्य श्री का पाद प्रक्षालन किया गया व शास्त्र भेंट किए।   

 मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष कैलाश छाबड़ा, उपाध्यक्ष अरुण शाह , संयुक्त मंत्री मुकेश सोगानी ने गुरु आस्था परिवार के प्रांतीय अध्यक्ष देवेंद्र बाकलीवाल निमोडिया वालों व गजेन्द्र छाबड़ा का स्वागत अभिनंदन किया।

 

आचार्य श्री ने णमोकार दिवस पर णमोकार महामंत्र के संबंध में धर्म सभा में बताएं बिंदुओं पर प्रकाश डाला और कहा कि 24 घंटे का अखंड सामूहिक पाठ जरुर कराया जाए।

 धर्म सभा में अमृत स्नान के अंतर्गत सर्वप्रथम आचार्य श्री ने मंत्रोचारण से शुभारंभ किया, और उन्होंने ऋद्धि मत्रों से लगभग 1 घंटे तक विभिन्न मुद्राओं में स्नान कराया ।

स्नान के संबंध में उपस्थित पुरुष वर्ग सफेद वस्त्रों में व महिलाएं पीले वस्त्रों में शोभायमान थे। उनको , उनका श्रीफल मंत्रित कराया और रोग शोक व विद्या -धन प्राप्ति हेतु अपने-अपने घरों , पूजा स्थलों , रसोई घरों में मंत्रित श्रीफल रखने की विधि बताई।

सभा का संचालन मंदिर प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष अरुण शाह ने किया और यह ऐतिहासिक प्रथम बार अमृत महोत्सव आयोजित हुआ उसके लिए आचार्य श्री के उपकारों के लिए कोटि-कोटि नमन किया।

 

  11 अप्रैल को मंदिर में सामूहिक कलश व शांति धारा 7:00 बजे से होगी और मूलनायक प्रथम तीर्थंकर भगवान ऋषभदेव का महामस्तिकाभिषेक 170 कलशों से किया जाएगा। इस अवसर पर आचार्य श्री के 41 वें गृह त्याग दिवस पर 41 पुरुषों को जो नियमित अभिषेक करेंगे गुरु आस्था परिवार गायत्री नगर द्वारा सम्मानित किया जाएगा।

   इस अवसर पर विभिन्न कॉलोनी से अनेकों गुरु भक्त चेतन निमोडिया, पवन निमोडिया , मनोज बोहरा, आलोक चौकडियात चाकसू वाले आदि उपस्थित थे।

—उदयभान जैन जयपुर 

   मो-941430669 प्राप्त जानकारी संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *